Rajasthan News: ईडी के सामने पेश हुए सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, FEMA मामले में जारी हुआ था समन

Rajasthan CM Ashok Gehlot son Vaibhav Gehlot: वैभव गहलोत ने ईडी के आरोपों को गलत बताते हुए इसे 12 साल पुराना बताया था।

Rajasthan CM Ashok Gehlot son Vaibhav Gehlot

सीएम अशोक गहलोत (ANI)

Rajasthan CM Ashok Gehlot son Vaibhav Gehlot in FEMA case: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आज दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। इसके लिए वे ED के दफ्तर पहुंचे थे। फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) केस में पूछताछ करने के लिए ईडी ने उन्हें समन भेजा था। मामला फेमा (FEMA) के उल्लंघन का है। उन्हें सोमवार को 11 बजे आने के लिए कहा गया था। इसके पहले ईडी ने पेपर लीक मामले में राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी।

कई ठिकानों पर की गई थी छापेमारी

वैभव गहलोत को बीजेपी नेता किरोड़ीलाल मीणा की शिकायत पर नोटिस भेजा गया था। शिकायत में आरोप लगाए गए थे कि कालेधन को सफेद किया गया। वैभव गहलोत पर आरोप है कि उनकी कंपनी ने शेल कंपनियों के माध्यम से करोड़ो रुपये मॉरिशस भेजे हैं। जांच एजेंसी ने पिछले दिनों जयपुर और उदयपुर के होटलों में इसे लेकर छापेमारी भी की थी। वहीं वैभव गहलोत ने ईडी के आरोपों को गलत बताते हुए इसे 12 साल पुराना बताया था।

कांग्रेस का राजनीतिक बदले का आरोप

वहीं सीएम गहलोत समेत कांग्रेस इसे चुनावों के समय परेशान करने के लिए की जाने वाली कार्रवाई बता रही है। राज्य में 25 नवंबर को विधानसभा की सभी 200 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होना है। ऐसे में ईडी की छापेमारी ने राजनीतिक माहौल को और भी गरमा दिया है। कांग्रेस केंद्र की बीजेपी सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है। चुनावी समय में वैभव गहलोत पर ईडी की कार्रवाई के कई मायनें निकाले जा रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ