---विज्ञापन---

angle-right

25 लोगों की जॉइंट फैमिली, 2000 से ज्यादा कस्टमर बेस…दिल्ली में किसकी दुकान पर राहुल गांधी ने बेचा सामान?

Rahul Gandhi Visit Delhi Shop: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के भोगल इलाके में किराना शॉप चला रहे लोगों से बातचीत की। उन्होंने यहां सामान भी बेचा।

---विज्ञापन---

Rahul Gandhi Visit Delhi Shop: कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को अचानक दिल्ली की एक किराना शॉप पर पहुंच गए। उन्हें अचानक देख लोग हैरान रह गए। उन्होंने दिल्ली के भोगल इलाके में ‘स्टेंडर्ड द क्वालिटी शॉप’ चला रहे लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दुकान पर सामान भी बेचा। आइए जानते हैं ये दुकान किसकी है और राहुल गांधी की यहां क्या बात हुई?

सबसे पुरानी दुकानों में से एक 

राहुल गांधी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि दिल्ली के भोगल में अशोक कुमार गोयल और उनके परिवार की दुकान सबसे पुरानी दुकानों में से एक है। इस दौरान उन्होंने अशोक कुमार गोयल के परिवार से बात की। उन्होंने बताया कि उनकी 25 लोगों की जॉइंट फैमिली है। सभी इसी बिजनेस से जुड़े हैं। गोयल का बिजनेस संभाल रहे परिवारजनों ने बताया कि ऑनलाइन बिजनेस की वजह से उन्हें नुकसान हुआ है। कुछ लोग मोनोपॉली बना रहे हैं और हमारा मार्जिन खा रहे हैं। हालांकि, हम भी ऑल ओवर दिल्ली डिलिवरी करते हैं।

---विज्ञापन---

20 साल से काम रहा लड़का 

उन्होंने आगे बताया कि हमारे पास करीब 2000 कस्टमर्स का बेस है। साथ ही इस शॉप पर काम करने वाले लोगों के परिवार इससे चल रहे हैं। दिनेश नाम का लड़का 20 साल से हमारे यहां काम कर रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘मोदी सरकार ला रही नया टैक्स स्लैब’, राहुल गांधी का GST को लेकर केंद्र पर निशाना

करोड़ों लोग हो जाएंगे बेरोजगार

राहुल गांधी ने इस दौरान पूछा कि अगर सिस्टम कॉलेप्स कर गया तो क्या करेंगे। इसके जवाब में गोयल परिवार ने कहा कि फिर नौकरी करेंगे। हमारा दुकान तक सामान आने का और फिर इसे बेचे जाने का पूरा चेन सिस्टम है। अगर सिस्टम खत्म हो गया तो करोड़ों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि बड़े व्यापारी पूरी चेन को उड़ा रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Mehul Choksi-PNB घोटाला में बड़ा एक्शन, बैंकों को लौटाई गई 125 करोड़ की संपत्ति

जीएसटी से जुड़ी समस्या 

फिर राहुल गांधी ने जीएसटी से जुड़ा सवाल पूछा। इस दौरान व्यापारी ने कहा कि जीएसटी से कोई फायदा नहीं हुआ। इतने कम्प्लायंस हैं कि आधे से ज्यादा टाइम रिटर्न भरने में लग जाता है। जीएसटी हैवी ट्रांजेक्शन कॉस्ट की तरह काम करता है। पानी बिजली से लेकर फोन तक पर जीएसटी लिया जाता है। क्या ये बेसिक नीड हैं या फिर लग्जरी? इसके बाद राहुल गांधी ने दुकान पर आई एक महिला को सामान बेचा। उनके साथ आई बच्ची को चॉकलेट दी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee को क्यों सौंपा जाए इंडिया गठबंधन का नेतृत्व? TMC सांसद कीर्ति आजाद ने गिनाए ये कारण

First published on: Dec 10, 2024 06:50 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola