जालंधर: अभी तक आपने फोटो स्टूडियो देखे होंगे। फिल्म प्रोडक्शन और पेंटिंग वगैरह के क्षेत्र में भी कलाकार के ठिकाने को स्टूडियो कहा जाता है। अब जरा इससे थोड़ा हटकर सोचिए। सोचिए स्टूडियो देखकर आप अंदर घुस जाएं और वहां से न सिर्फ शराब की ‘सस्ती-महंगी’ गंध आने लगे, बल्कि पूछ लिया जाए कि आपको कौन सा ब्रांड पीना है तो आपका रिएक्शन क्या होगा? अब शायद आप समझ ही गए होंगे कि बात बदलते जमाने के नामकरण वाली वाइन शॉप की हो रही है। जितनी मजेदार बात ठेके को स्टूडियो बना देने में है, उससे कहीं ज्यादा दिलचस्प तो इसके शाइन बोर्ड पर ‘Women Friendly’ लिखा जाना भी है। आइए थोड़ा डिटेल में समझते हैं कि आखिर माजरा है क्या…
-
जालंधर के लंबा पिंड चौक पर खुला शराब का ठेका, साइन बोर्ड पर ‘Women Friendly’ लिखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
-
लोगों ने किए तरह-तरह के कमेंट्स, कॉन्ग्रेस और भाजपा नेताओं ने जमकर साधा प्रदेश की सत्तासीन आम आदमी पार्टी पर निशाना
मामला पंजाब के जालंधर महानगर का है। दरअसल, यहां लंबा पिंड चौक पर शराब के एक ठेके के साइन बोर्ड पर ‘Women Friendly’ लिख दिया गया। जैसे ही इस अनोखे ठेके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियों का ठेका खोल दिया। तमाम राजनैतिक पार्टियों की तरफ से भी पंजाब की सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) को निशाने पर लेने का दौर शुरू हो गया। हालांकि शाम होते-होते ठेके के साइन बोर्ड से महिलाओं के लिए सुविधाजनक (Women Friendly) शब्द को मिटा दिया गया।
यह भी पढ़ें: आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला; प्रदेश की जनता को दिए जाएंगे 76 और मोहल्ला क्लीनिक
इस बारे में ठेकेदार से बात जब मीडिया ने बात की तो उसका कहना था कि काफी संख्या में महिलाओं की तरफ से पुराने ठेकों से शराब खरीदते वक्त दिक्कतों की बात कही जा रही थी। उनकी मांग थी कि अलग से एक ठेका खोला जाना चाहिए। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए इस पर महिला फ्रेंडली का बोर्ड लगाया गया था। अब उसे ठीक कर दिया गया है।
उधर, राजनैतिक आलोचना की बात करें तो पंजाब कॉन्ग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि नशा पहले ही पंजाब की कई पीढ़ी निगल चुका है। अब महिलाओं के लिए शराब ठेके खोलकर सीएम भगवंत मान क्या करना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि बदलाव का यह नया रूप बहुत भयानक है। इसके खतरनाक नतीजे सामने आएंगे। भाजपा नेताओं की तरफ से भी इस प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर उनका शराब के प्रति प्रेम बताकर तंज कसा गया। दोनों पार्टी के नेताओं ने कहा कि नशे ने पंजाब की जवानी को बर्बाद कर दिया लेकिन मान सरकार अब घर-घर बर्बाद करने पर तुली है।
<
>
AAP नेताओं की तरफ से दी गई ये सफाई
उधर, AAP प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि पंजाब में जैसे शराब के अन्य ठेके हैं, वैसा ही यह भी है। महिलाओं के लिए शराब ठेका खोला जाना केवल एक अफवाह है। किसी ने अपने स्तर पर ठेके के साइन बोर्ड पर ‘वुमैन फ्रेंडली’ लिखा है।
आम आदमी पार्टी के नेता एवं पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन मंगल सिंह बासी का कहना है कि ठेकेदार ने यह गलती अपने स्तर पर ही की है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है। सरकार ने महिलाओं के लिए कोई विशेष ठेका नहीं खोला है। विपक्ष बिना मतलब मामले को तूल देने पर लगा हुआ है। हकीकत तो यह है कि पंजाब में नशा कॉन्ग्रेस और अकाली दल की देन है और इसका बुरा नतीजा पंजाब की जनता को बीते वर्षाें की तरह अब भी भुगतना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
38 mins agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
19 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
21 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines