рдЖрдЬрд╛рджреА рдХреА 76рд╡реАрдВ рд╡рд░реНрд╖рдЧрд╛рдВрда рдкрд░ рдкрдВрдЬрд╛рдм рд╕рд░рдХрд╛рд░ рдХрд╛ рдмрдбрд╝рд╛ рдлреИрд╕рд▓рд╛; рдкреНрд░рджреЗрд╢ рдХреА рдЬрдирддрд╛ рдХреЛ рджрд┐рдП рдЬрд╛рдПрдВрдЧреЗ 76 рдФрд░ рдореЛрд╣рд▓реНрд▓рд╛ рдХреНрд▓реАрдирд┐рдХ

Nation First, Always First: चंडीगढ: भारतीय स्वाधीनता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के मौके पर पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के क्षेत्र में बड़ा फैसला लिया है। इसमें तय किया गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत 14 अगस्त को 76 और आम […]

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Nation First, Always First: चंडीगढ: भारतीय स्वाधीनता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के मौके पर पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के क्षेत्र में बड़ा फैसला लिया है। इसमें तय किया गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत 14 अगस्त को 76 और आम आदमी क्लीनिक सूबे की जनता को समर्पित कर देंगे। दूसरी ओर सरकारी सूत्रों के मुताबिक अब तक 35 लाख से ज्यादा लोगों ने आम आदमी क्लीनिक से फायदा उठाया है, जिनकी शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले साल 15 अगस्त को ही की थी।

  • अभी तक पंजाब के गांवों में 403 और शहर में 180 आम आदमी क्लीनिक खोले गए

  • पिछले साल जनसमर्पित किए गए आम आदमी क्लीनिक से 35 लाख से ज्यादा लोगों को मिला फायदा

इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि सरकार 14 अगस्त को पंजाब के पटियाला से पायलेट प्रोजेक्ट की शुरुआत करते हुए 1 लाख लोगों के टेस्ट करवाएगी। इसमें 40 साल से वालों का बीपी शुगर एवं अन्य कई तरह के टेस्ट करवाए जाएंगे, ताकि शुरुआती दौर में ही बीमारियों को पकड़ा जा सके।

उन्हाेंने बताया कि अभी तक पंजाब के गांवों में 403 और शहर में 180 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। इनमें 44 लाख से अधिक लोगों ने इलाज करवाया है। अब इस सेवा का विस्तार करते हुए पंजाब सरकार 14 अगस्त को पटियाला से विभिन्न बीमारियों के टेस्ट करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रही है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में औरतों के लिए खुला शराब का ठेका; विरोधियों ने की AAP सरकार की अलोचना

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि एमरजेंसी सेवाओं को लेकर 550 डॉक्टर हर समय लोगों के उपचार के लिए तत्पर रहेंगे। इनका स्टाफ मुख्यमंत्री ने 30 हजार से बढ़ाकर 70 हजार कर दिया है। स्पेशलिस्ट 272 डॉक्टर पहले रखे थे। अब पोस्ट ग्रेजुएट को हम रिक्रूट कर रहे हैं। ये बच्चे पहले 15 लाख का बॉन्ड भरते थे। 15 साल से इन्होंने कोई बांड नही भरा गया। ना ही इन्हें रिक्रूट किया गया।

केंद्र से NHM फंड जल्द जारी करने की मांग

केन्द्र सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन के जो फंड रोके थे, वो अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। पंजाब की इन स्वास्थ्य सेवाओं में भगवंत मान सरकार अपने फंड का ही इस्तेमाल करेगी। केन्द्र सरकार से आग्रह है कि वो नेशनल हेल्थ मिशन का पंजाब सरकार का जारी करे। केन्द्र सरकार की तरफ से हमें जो दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं, उसकी संख्या भी लगातार कम की जा रही है।

इसके अलावा सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि कहा नशे को मसले को लेकर हमारी सरकार संजीदा है। हम यह कोशिश कर रहे हैं कि नशा करने वालों को सुधारा जाए। जैसे जो नशा करते हैं, अब वो जेल नहीं सुधार सेंटर जाएंगे और नशा बेचने वाले जेल जाएंगे।

First published on: Aug 12, 2023 06:31 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ