Punjab News: शूटर दीपक रंगा गिरफ्तार, पुलिस मुख्यालय पर ग्रेनेड फेंकने में था वांटेड
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Punjab News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हमला करने के मामले में मुख्य शूटर दीपक रंगा को गिरफ्तार किया है। मई 2022 में दीपक ने पुलिस मुख्यालय पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) फेंका था।
https://twitter.com/ani_digital/status/1618217725159157763?s=20&t=O2vLVm1rsRbeZZ4KpKuBLQ
जानकारी के मुताबिक रंगा कनाडा स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा और पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा के करीबी है। उसे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया। आरपीजी हमले के बाद से रंगा फरार चल रहा था।
एनआईए ने कहा कि रंगा सक्रिय रूप से रिंडा और लांडा से आतंकवादी फंड और रसद सहायता प्राप्त कर रहा है। वह हरियाणा, झज्जर के सुरकपुर गांव का निवासी है। उस पर हिंसक हत्याओं सहित कई अन्य हिंसक आतंकवादी और आपराधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं।
बता दें एनआईए ने 20 सितंबर 2022 में इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था। सुराक्षा एजेंसी की जांच में सामने आया कि विदेशों में स्थित आतंकवादी संगठन और आतंकवादी तत्व लक्षित हत्याओं और हिंसक आपराधिक कृत्यों को अंजाम देने के लिए देश के उत्तरी राज्यों में संचालित संगठित आपराधिक गिरोहों के नेताओं और सदस्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: