वैष्णों देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी; इंडिया बनाने जा रहा एशिया का सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज

Delhi-Amritsar-Katra Greenfield Expressway: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज दिल्ली-अमृतसर-कटरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और अमृतसर बाईपास का पंजाब के लोक निर्माण विभाग मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला के साथ मुआयना किया।

Delhi Amritsar Katra Greenfield Expressway, Greenfield Expressway, Nitin Gadkari, Expressway, Hindi News, Vaishno Devi, Punjab News, Amritsar News

प्रशांत देव, अमृतसर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने पंजाब प्रवास के दौरान आज दिल्ली-अमृतसर-कटरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और अमृतसर बाईपास का पंजाब के लोक निर्माण विभाग मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला के साथ मुआयना किया। बता दें कि पंजाब में 29,000 करोड़ रुपए की लागत से पांच ग्रीनफील्ड एवं इकोनॉमिक कॉरिडोर बन रहे हैं।

दिल्ली से कटरा तक 6 घंटे में होगा सफर

40,000 करोड़ रुपए की लागत से दिल्ली-अमृतसर-कटरा का यह 669 किमी का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बन रहा हैं। इसके बनने से दिल्ली से अमृतसर 4 घंटे में और दिल्ली से कटरा 6 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। अभी दिल्ली से कटरा की दूरी 727 किमी है, इस मार्ग के बनने से 58 किमी की दूरी कम हो जाएगी। दिल्ली में KMP से आरंभ होकर हरियाणा में यह एक्सप्रेस-वे 137 किमी बन रहा है। पंजाब में इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई 399 किमी है, जिसमें 296 किमी में काम शुरु हो गया है। जम्मू कश्मीर में एक्सप्रेस-वे की लंबाई 135 किमी है, जिसमें 120 किमी में काम चल रहा है। पंजाब में यह एक्सप्रेस-वे पटियाला, संगरुर, मलेरकोटला, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, गुरुदासपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्र से गुजरेगा।

ब्यास नदी पर बनेगा एशिया का सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज

इस कॉरिडोर की एक प्रमुख विशेषता में ब्यास नदी पर एशिया का सबसे लंबा 1300 मीटर केबल स्टे ब्रिज शामिल है। यह एक्सप्रेस-वे सिख समाज के प्रमुख धार्मिक स्थलों स्वर्ण मंदिर, कपूरथला जिले में सुल्तानपुर लोधी गुरुद्वारा, गोइंदवाल साहिब गुरुद्वारा, खंडूर साहिब गुरुद्वारा तथा गुरुद्वारा दरबार साहिब (तरनतारन) को जोड़ते हुए माता वैष्णो देवी कटरा तक बनेगा।

ट्रैफिक से मिलेगी निजात

1475 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा 50 किमी, 4-लेन अमृतसर बाईपास का कार्य प्रगति पथ पर है। इसके बनने से तरनतारन से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी। अमृतसर की ट्रैफिक की समस्या सुलझाने में यह बाईपास कारगर साबित होगा। ये मार्ग अमृतसर की कनेक्टिविटी, ट्रान्स्पोर्टेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ