---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

आतंकी हरविंदर सिंह ‘रिंदा’ की पाकिस्तान के लाहौर में मौत

लाहौर: पंजाब के कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान के लाहौर में मौत हो गई है। बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए रिंदा की मौत की जिम्मेदारी ली है। रिंदा खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से भी जुड़ा हुआ था। वह भारत में BKI का हैंडलर था। किडनी की बीमारी थी […]

---विज्ञापन---

लाहौर: पंजाब के कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान के लाहौर में मौत हो गई है। बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए रिंदा की मौत की जिम्मेदारी ली है। रिंदा खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से भी जुड़ा हुआ था। वह भारत में BKI का हैंडलर था।

किडनी की बीमारी थी

पंजाब में टारगेट किलिंग और आतंक का दुसरा नाम बुन चुका रिंदा कई साल पहले भारत से भाग गया था। जानकारी के मुताबिक रिंदा लंबे समय से किडनी की बीमारी पीड़ित था। कई साल पहले वह भारत से पाकिस्तान भाग गया था। इलाज के दौरान पहले उसे लाहौर के जिंदल अस्पताल और फिर मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दमतोड़ दिया।

---विज्ञापन---

सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी नाम

बंबीहा गैंग के मुताबिक रिंदा को उन्होंने ही पाकिस्तान में सैट कराया था। इसके बाद वह विरोधी गैंग के लोगों के साथ मिल गया। बंबीहा गैंग ने दावा भी किया है कि रिंदा ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में भी गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ का साथ दिया था।

नेपाल के रास्ते भाग था 

रिंदा पंजाब के तरनतारन का रहने वाला था। यहां मुकदमे लगने के बाद महाराष्ट्र भाग गया। सितंबर 2011 में उसे एक कत्ल के केस में उम्रकैद की सजा हुई थी। फिर वह नेपाल के रास्ते पाकिस्तान भाग गया था। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहा था। रिंदा ने पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रॉकेट अटैक करवाया था। नवाशंहर के CIA दफ्तर, आनंदपुर साहिब और पुलिस चौकी काहलवां में IED हमले करवा चुका है। इसके अलावा करनाल में कुछ समय पहले बम ब्लास्ट के पीछे भी उसका हाथ बताते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 19, 2022 09:05 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola