Suicide Case in Bathinda: पंजाब के बठिंडा जिले में आत्महत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपनी बहन की वजह से जीने की आस छोड़ मौत को गले लगा लिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका की बहन समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर, जांच कर शुरू कर दी है।
ये है मामला
मृतका की पहचान गुरदीप कौर के रूप में हुई, जो गांव चनारथल की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार, गुरदीप कौर ने 26 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इस मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए गुरदीप कौर के भाई वीर सिंह ने बताया कि उसकी बड़ी बहन गुरदीप का छोटी बहन सिमरजीत कौर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी झगड़े के चलते 24 सितंबर को लव कौर और शिंदरपाल कौर गुरदीप कौर के घर पहुंचे। जहां उन्होंने खूब हगामा किया और गुरदीप कौर के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने काफी कठोर शब्दों में गुरदीप का अपमान भी किया। इस पूरी घटना से गुरदीप कौर काफी आहत हो गई थी। पहले तो उसने दो दिन तक किसी से बात नहीं की, उसके बाद 26 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें: दरिंदगी की हदें पार, 3 दिन पत्नी को पीटता रहा, बेटी की हालत देख पिता की आंखों से आंसू निकले
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
इस मामले की जांच कर रहे ASI अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता वीर सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपित सिमरजीत कौर, रामजीत सिंह, लव कौर और शिंदरपाल कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है, और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
8 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines