---विज्ञापन---

दरिंदगी की हदें पार, 3 दिन पत्नी को पीटता रहा, बेटी की हालत देख पिता की आंखों से आंसू निकले

Domestic Violence For Dowry in Punjab: पंजाब के अबोहर से दहेज के लिए घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। घरेलू हिंसा के इस मामले में पति द्वारा पत्नी पर क्रुरता की सारी हदें पार की गई है। जिसके बारे में जनने के बाद आपका भी दिल पसीज जाएगा। पति ने पत्नी को देहज के […]

Domestic Violence For Dowry in Punjab: पंजाब के अबोहर से दहेज के लिए घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। घरेलू हिंसा के इस मामले में पति द्वारा पत्नी पर क्रुरता की सारी हदें पार की गई है। जिसके बारे में जनने के बाद आपका भी दिल पसीज जाएगा। पति ने पत्नी को देहज के लिए लगातार 3 दिन तक मारा-पीटा। पति की मार से महिला का हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

बेरहमी से पीटने के बाद पत्नी को मायके छोड़ा

ये मामला अबोहर के स्थानीय मोहल्ला अजीमगढ़ का है। बताया जा रहा है उक्त जोड़ा राजस्थान के सादुलशहर का मूल निवासी है। आरोपी पति ने लगातार 3 दिन तक पत्नी को मारने- पीटने के बाद उसे उसके माता-पिता के घर छोड़ आया। बेटी की हालत देख माइके वालों ने सबसे पहले उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 2 साल से दर्द था, सर्जरी में पेट से निकली ऐसी चीजें, देखकर डॉक्टर्स भी कह उठे Oh My God!

बेटी की हालत देख पिता की आंखों से निकले आंसू 

पीड़ित विवाहिता की पहचान पूजा रानी (25) के रूप में हुई है। पीड़िता के पिता लाल चंद ने बताया कि 5 साल पहले उनकी पूजा की शादी सादुलशहर के रहने वाले विनोद के साथ हुई थी। इस शादी से दोनों के एक बेटी भी है। लाल चंद ने आगे बताया कि उनका दमाद विनोद शादी के बाद से ही दहेज में बाइक की मांग कर रहा है, मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करता है। लाल चंद के अनुसार, विनोद उनकी बेटी पूजा को पिछले 3 दिन से लगातार पीट रहा है। 3 दिन तक पीटने के बाद वो पूजा को गंभीर हालत में उनके घर पर छोड़ गया। लाल चंद ने बताया कि बेटी की हालत देखने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने सबसे पहले उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 28, 2023 06:54 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola