जिसने कोख में पाला, उंगली पकड़ चलना सिखाया, उन मां-बाप का कातिल बना बेटा; सरिये मार-मारकर की हत्या,

Son Brutally Killed Mother and Father in Amritsar: बुढ़ापे में मां-बाप का सहारा बनने के बजाय एक बेटे ने उन्हें बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है।

image - 2023-11-09T165315.452

Son Brutally Killed Mother and Father in Amritsar: पंजाब के अमृतसर से मां-बाप औप बच्चे के बीच के प्यार भरे रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुढ़ापे में मां-बाप का सहारा बनने के बजाय एक बेटे ने उन्हें बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। ये वारदात मजीठा थानाक्षेत्र के पंधेर कलां गांव की है। यहां एक कलियुगी बेटे में सिर्फ इसलिए अपने मां-बाप की हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने उसे शराब पीने से रोका था। हत्या के बाद से आरोपी बेटा मौक से फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान गुरमीत सिंह (पिता) और कुलविंदर कौर (मां) के रूप में हुई है और आरोपी की पहचान प्रितपाल सिंह के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 70 साल के आसपास थी।

विज्ञापन

ये है मामला 

जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन पंधेर कलां गांव में एक युवक की शादी थी। जिसके लिए गांव में देर रात जागों निकाली जा रही थी। इस दौरान प्रितपाल सिंह शराब रे नशे में धुत घर पहुंचा। अपने बेटे की ऐसी हालत देखकर गुरमीत सिंह और कुलविंदर कौर बहुत गुस्सा हुए। इसके बाद प्रितपाल फिर से जागो में जाने की जिद्दकरने लगा। जब उसके मां-बाप ने उसे वहां जाने से रोका तो वो गुस्से में आ गया है। इसके बाद उसने आव देखा न ताव में पास रखे हुए लोहे की सरिया से अपने मां-बाप पर वार कर दिया। नशे में धुत आरोपी बेटे ने गुस्सा शांत होने तक अपने मां-बाप के सिर पर सरिया से वार किया। इस दौरान मौके पर ही गुरमीत सिंह और कुलविंदर कौर की मौत हो गई।

विज्ञापन

आरोपी बेटा गिरफ्तार

मां-बाप को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी बेटा मौते से फरार हो गया। पुलिस को घटना के रात ही इसकी सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर आरोपी तलाश शुरू कर दी। तोड़ी ही देर बाद आरोपी बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ