Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

यूपी के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल का लंबी बीमारी के बाद निधन, मेदांता में ली आखिरी सांसे

Ashutosh Tandon Alias Gopal ji UP Former Cabinet Minister Passed Away: उत्तर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ 'गोपाल जी' का गुरुवार सुबह निधन हो गया है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Nov 9, 2023 13:37

Ashutosh Tandon Alias Gopal ji UP Former Cabinet Minister Passed Away: भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ ‘गोपाल जी’ अब हमारे बीच नहीं रहे, गुरुवार को उनका निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के मेदांता अस्पताल के ICU में 63 में अपनी आखिरी सांसे ली। बताया जा रहा है कि वो पीछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पूर्व मंत्री का इलाज कर रहे डॉक्टर ने उनकी बेटी को बताया कि गुरुवार दोपहर 12.7 बजे उनके पिता का निधन हो गया।

जानकारी के अनुसर, आशुतोष टंडन कैंसर से तो जूझ ही रहें थे। इसके अलावा उनके फेफड़े में भी इन्फेक्शन हो गया था और उन्हें डेंगू भी हो गया था।

---विज्ञापन---

26 सितंबर को अस्पताल में भर्ती

इसी साल जुलाई के महीने में उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उन्हें जुलाई महीने से ही ICU सपोर्ट में रखा गया था। इलाज के बाद उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार आया था, लेकिन कुछ समय पहले फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें 26 सितंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

भाजपा के विधायक

आशुतोष टंडन के निधन से प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में शोक का माहौल है। बता दें कि आशुतोष टंडन लखनऊ की पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक थे। इसी सीट से आशुतोष टंडन 2022 के विधानसभा में तीसरी बार विधायक बने हैं। हालांकि,स योगी सरकार के मंत्रिमंडल में इस बार उन्हें कोई जगह नहीं मिली।

योगी सरकार केबिनेट का हिस्सा रहे

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आशुतोष टंडन एक काफी चर्चित नाम है। साल 2017 से लेकर 2022 तक आशुतोष टंडन योगी सरकार के मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे थे। योगी सरकार पहले कार्यकाल में उन्होंने शहरी विकास, रोजगार और गरीबी उन्मुलन जैसे कई बड़े मंत्रालय की जिम्मादारी संभाली थी।

First published on: Nov 09, 2023 12:47 PM
संबंधित खबरें