पंजाब के शंभू और खनौरी बाॅर्डर को देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खाली करा लिया । इन दोनों बाॅर्डर पर करीब 1 हजार किसान पिछले 13 महीनों से धरना देकर बैठे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 800 किसानों को हिरासत में लिया है। इस बीच आज शंभू बाॅर्डर पर हरियाणा पुलिस का सख्त पहरा है। जबकि खनौरी बाॅर्डर से सभी बैरिकेड हटा लिए गए हैं। हालांकि शंभू बाॅर्डर पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है और बैरिकेडिंग नहीं हटाई गई है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि ये बाॅर्डर कब से आम जनता के लिए खुलेंगे?
2 हजार पुलिसकर्मी तैनात
जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर एक्शन मोड में हैं। पुलिस यह कोशिश कर रही है कैसे भी करके आज से हाईवे को चालू करवाया जा सके। पूरे इलाके में करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। किसी के आने-जाने पर पूरी पाबंदी है। फिलहाल नेट बंद कर दिया गया है। वहीं अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को जालंधर के हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
ये भी पढ़ेंः किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल किस अस्पताल में दाखिल? पंजाब पुलिस ने साधी चुप्पी
अचानक हुई कार्रवाई से किसान हैरान
बता दें कि बुधवार दोपहर को केंद्र और किसानों के बीच वार्ता विफल होने के बाद पुलिस ने किसान नेताओं को अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद पुलिस खनौरी बाॅर्डर पहुंची और वहां मौजूद किसानों को अरेस्ट कर लिया। इस दौरान हाईवे पर बनाए गए अस्थायी निर्माण को पुलिस ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
गौरतलब है कि मान सरकार एक साल बाद एक्शन में आई और किसानों के टेंटों पर बुलडोजर चला दिया। किसान अचानक हुई इस कार्रवाई से हैरान थे। बिना किसी चेतावनी और नोटिस के पंजाब सरकार ने किसानों को खदेड़ना शुरू कर दिया। जब पुलिस जगजीत डल्लेवाल को हिरासत में ले रही थी किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हो गई। किसानों ने पुलिस को रोकने की कोशिश की। फिलहाल यह आरोप लग रहे हैं कि कारोबारियों की मांग पर पुलिस एक्शन में आई और किसानों को खदेड़ दिया। फिलहाल इस मामले में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने आप पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
ये भी पढ़ेंः बुलडोजर एक्शन के बाद शंभु बाॅर्डर पर कैसे हैं हालात? खनौरी बाॅर्डर के आसपास इंटरनेट सस्पेंड
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
14 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
20 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines