किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल किस अस्पताल में दाखिल? पंजाब पुलिस ने साधी चुप्पी

पंजाब पुलिस द्वारा किसान आंदोलन पर बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने बुधवार देर रात 2:00 बजे करीब भारी फोर्स के साथ किसान नेता डल्लेवाल को जालंधर के पिम्स अस्पताल में ले गई।

Jagjit Singh Dallewal

नरेंद्र नंदन

विज्ञापन

केंद्र सरकार की किसानों से हुई बेनतीजा रही बैठक के बाद पंजाब पुलिस ने एक्शन लिया है। दरअसल, इस बैठक के बाद से पंजाब पुलिस ने बॉर्डर पर लगे किसानों के टेंट उखाड़ दिए हैं। इस दौरान पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर सहित कई किसान नेताओं को डिटेन किया है। खबर है कि पुलिस ने बुधवार देर रात 2:00 बजे करीब भारी फोर्स के साथ किसान नेता डल्लेवाल को जालंधर के पिम्स अस्पताल में ले गई।

विज्ञापन

पिम्स अस्पताल से आया वीडियो

वहीं, जैसे ही इसकी जानकारी मीडिया को हुई, तो पुलिस ने तुरंत गुरुवार सुबह भारी फोर्स के साथ जगजीत सिंह डल्लेवाल को किसी और अस्पताल में भर्ती करवा दिया। हालांकि, पुलिस की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है कि डल्लेवाल को पिम्स अस्पताल में ले जाया गया था। लेकिन पिम्स अस्पताल में भारी फोर्स तैनात कर दी गई थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने साधी चुप्पी

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात अस्पताल में कुछ गाड़ियां गई थीं। इस दौरान अस्पताल में मरीजों के परिजनों को पुलिस द्वारा अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था, जिसके कारण उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, आज सुबह भी अस्पताल के बाहर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात थी। डल्लेवाल को पिम्स अस्पताल में दाखिल करने को लेकर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है। कोई भी पुलिस अधिकारी डल्लेवाल के पिम्स अस्पताल में भर्ती होने को लेकर बयान नहीं दे रहा।

विज्ञापन

वहीं, आज सुबह जब जगजीत सिंह डल्लेवाल को पुलिस लेकर जा रही थी, तो उनकी गाड़ी में लेकर जाने की तस्वीर सामने आई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ