चंडीगढ़: लंबे समय से देश के माथे पर कलंक बनी मणिपुर हिंसा की मार पंजाब तक भी पहुंच गई है। पंजाब में कल स्कूल बंद रहेंगे। मणिपुर में हिंसक झड़प और महिलाओं के साथ क्रूर व्यवहार के कारण गुस्साए दलित और ईसाई समुदाय के पंजाब बंद के आह्वान के चलते 9 अगस्त को राज्य के स्कूल बंद रहेंगे। अधिकतर स्कूलों ने अपने स्तर पर बुधवार को सुरक्षा के मद्देनजर छुट्टी की घोषणा कर दी है। हालांकि सरकार द्वारा इस पर अभी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
बता देना जरूरी है कि बीते दिनों जालंधर के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ईसाई और दलित भाईचारे ने मणिपुर इंसाफ मोर्चे का गठन करके पंजाब बंद की घोषणा की थी। मोर्चे के अध्यक्ष सुरजीत थापर ने 9 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रास्तों पर ट्रैफिक बंद रखने का भी ऐलान किया। इसके बाद ज्यादातर स्कूल प्रबंधनों की तरफ से भी छुट्टी का ऐलान क दिया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है।
और पढ़िए – लोकसभा में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दलित और ईसाई नेताओं ने कहा था कि भगवा उग्रवादियों द्वारा मणिपुर में 2 महिलाओं की इज्जत लूटना भारत के माथे पर कलंक है। भाजपा के राज में यह पहली घटना नहीं है। ओडिशा में ग्राहम स्टेन और उनके बच्चों को रात में कार में जिंदा जला दिया गया था। गोधरा कांड को भी कोई नहीं भूला है। कितनी शर्मनाक बात है कि बिलकिस बानो बरसों से ऐसे अत्याचारों के खिलाफ लड़ रही हैं, लेकिन भाजपा राज में गोधरा कांड के कथित आरोपियों को समय से पहले जेल से रिहा कर दिया गया। अगर केंद्र सरकार चाहती तो ऐसी निंदनीय घटना को अंजाम देने वाले को तुरंत सलाखों के पीछे डाला जा सकता था। मणिपुर इंसाफ मोर्चे के नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मणिपुर सरकार को भी जल्द से जल्द बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
21 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
6 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines