हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

21000 करोड़ का मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स मामला क्या है, जिसका आरोपी पुलिस कस्टडी से हुआ फरार

Mundra Port Drugs Case: पंजाब के अमृतसर में 21000 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। उसे गुजरात के कच्छ से पेशी के लिए अमृतसर लाया गया था। फिलहाल, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। आरोपी का नाम जोबनजीत सिंह संधू है। वह भुज जेल में बंद था।

विज्ञापन
21000 करोड़ के मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स मामला का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार

Rs 21000 Crore Mundra Port Drugs Case:  पंजाब के अमृतसर से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 21000 करोड़ रुपये के मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स मामले का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। उसने कोर्ट में पेशी के दौरान ले जाते समय पुलिस को चकमा दिया। उसे गुजरात के कच्छ से अमृतसर ले आया जा रहा था।

कच्छ से लौटते समय पुलिस कस्टडी से फरार हुआ आरोपी

मामले में पश्चिमी कच्छ के पुलिस अधीक्षक महेंद्र बगड़िया ने बताया कि आरोपी का नाम जोबनजीत सिंह संधू है। वह भुज की जेल में बंद था। उसे एक अन्य मामले में अमृतसर की अदालत में पेश किया गया, जहां से वापस कच्छ लौटते समय वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। फिलहाल, उसका पता लगाने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया है। उसे पकड़ने का प्रयास जारी है।

मुंद्रा पोर्ट मामला क्या है?

मुंद्रा पोर्ट गुजरात में है। यहां 2021 में 2988 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत 21000 करोड़ रुपये आंकी गई। यह ड्रग्स आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रजिस्टर्ड एक कंपनी ने मंगाई थी। जांच के दौरान पता चला कि ड्रग्स अफगानिस्तान में तैयार किया गया था। इसे ईरान के बंदर अब्बा पोर्ट के रास्ते मुंद्रा पोर्ट लाया गया था। इस पर एजेंसियों ने दिल्ली, अहमदाबाद, मांडवी, गांधीधाम और चेन्नई में कई परिसरों पर छापेमारी की गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कौन हैं चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले इस्तीफे की अटकलें तेज

कई लोग गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रेडिंग कंपनी के मालिक एम सुधाकर और उनकी पत्नी समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 7 फर्मों और 42 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कौन था गैंगस्टर गुरमीत सिंह उर्फ काला धनौला, जिसे AGTF ने एनकाउंटर में किया ढेर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola