---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

मनोज सोनकर कौन हैं? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले चंडीगढ़ मेयर पद से दिया इस्तीफा

Chandigarh Mayor Manoj Sonkar may resign: दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इसमें मनोज सोनकर से इस्तीफा देने के लिए कहा गया। दरअसल, 19 फरवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव को चुनौती देने और वोटिंग में गड़बड़ी करने संबंधी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। सुनवाई में मनोनीत पार्षद अनिल मसीह को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना है।

---विज्ञापन---

Chandigarh Mayor Manoj Sonkar may resign: चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने इस्तीफा दे दिया है। रविवार को सुबह से ही उनके इस्तीफा देने अटकलें तेज थीं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद मनोज से रिजाइन करने को कहा गया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली करने के आरोप संबंधी मामले में सुनवाई है, इससे पहले मनोज ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

---विज्ञापन---

7वीं तक पढ़ाई की, शराब के कारोबार से हैं जुड़े 

आप नेता कुलदीप ने मेयर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में मामला दायर किया है। मनोज कुमार सोनकर 39 साल के हैं और वह शराब का कारोबार करते हैं। उन्होंने सातवीं तक पढ़ाई की है। मनोज सोनकर चंडीगढ़ से बीजेपी के पार्षद हैं। उनके पास कुल 19 लाख की संपत्ति है, इसमें चल-अचल संपत्ति दोनों शामिल हैं। वह अनुसूचित जाति (एससी) से आते हैं। उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

आप के एक पार्षद को बनाया जा सकता है मेयर 

जानकारी के अनुसार इस समय चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी के 35 पार्षद हैं। रविवार दोपहर सभी पार्षदों की मीटिंग हुई है। कहा जा रहा है कि आप के एक पार्षद को मेयर बनाने का ऑफर दिया जा रहा है।  बाकी आप के दो अन्य पार्षद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बता दें इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ने मामले में ठीक से मेयर चुनाव नहीं करवाने पर नाराजगी जाहिर की थी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अनिल मसीह को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश होना है

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दिन की एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। जिसमें मनोनीत पार्षद अनिल मसीह पर कथित रूप से वोटों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। इस मामले में 19 फरवरी को अनील मसीह को व्यक्तिगत रूप से सुप्रीम कोर्ट में पेश होना है। इससे पहले बीजेपी मसीह को बीजेपी माइनॉरिटी विंग के जनरल सेक्रेटरी पद से हटा चुकी है।

ये भी पढ़ें:  चिनूक हेलिकॉप्टर की क्या हैं खासियत, पंजाब में करनी पड़ी जिसकी खेत में लैंडिंग

---विज्ञापन---
First published on: Feb 18, 2024 07:47 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola