Railway News: लंबे इंतजार के बाद रेल यात्रियों को राहत मिली है. दरअसल, अंबाला से वैष्णो देवी के लिए चलने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस और जम्मूतवी से चलने वाली 12238 पैटमपुरा एक्सप्रेस का परिचालन फिर से शुरू हो गया है. वहीं, कई दिनों से लेट चल रही 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस सोमवार को अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई. हालांकि, जम्मू रूट पर कई ट्रेनें अब भी रद्द हैं और वंदे भारत का संचालन भी अगली सूचना तक बंद है.
12919 मालवा एक्सप्रेस का परिचालन
12919 मालवा एक्सप्रेस ट्रेन, इस ट्रेन का परिचालन भी एक बार फिर से शुरू हो गया है. यह रेल अंबाला से वैष्णो देवी के बीच चलती है. इंदौर से रवाना होने वाली यह ट्रेन पंजाब के लुधियाना जंक्शन, जालंधर कैंट और दसूआ से निकलती है. इसका गंतव्य स्थान कटरा है. काफी समय से यह बंद थी, जो अब शुरू कर दी गई है. हालांकि, जालंधर कैंट पर यह ट्रेन अपने निर्धारित समय (सुबह 10:30 बजे) से करीब सवा घंटा लेट यानी रात 12 बजे पहुंची थी.
ये भी पढ़ें-बैग्स की दुनिया का Rolls Royce, जिसके बदले ले सकते हैं लोन, नीता अंबानी की भी पहली पसंद
पैटमपुरा एक्सप्रेस-12238
जम्मूतवी से चलने वाली यह ट्रेन भी अब शुरू हो गई है. लेकिन जालंधर कैंट पहुंचने में यह भी करीब 1 घंटे की देरी से पहुंची थी. कई दिनों से प्रभावित 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस आज अपने निर्धारित समय पर सिटी स्टेशन से प्रस्थान कर रही है. यह भी यात्रियों के लिए राहत की बात है.
अन्य ट्रेनों की स्थिति कैसी है?
जालंधर और अमृतसर की कई लोकल व लंबी दूरी की ट्रेनें जैसे बोलेरो 54622, अमृतसर जनसेवा 14617 देर से चल रही हैं. बोलेरो ट्रेन लगभग 1 घंटे लेट चल रही है और अमृतसर जनसेवा भी करीब सवा घंटा लेट है.
जम्मू रूट की ट्रेनों में दिक्कतें
बता दें कि अभी भी कई ट्रेनें जम्मू रूट पर रद्द हैं. इनमें 19027, 22432, 22402, 14610, 22461 जैसी ट्रेनें शामिल हैं. अमृतसर से वैष्णो देवी कटरा जाने वाली वंदे भारत (26405/2605) भी अगली सूचना तक रद्द कर दी गई है. इस पर अधिकारियों का कहना है कि स्थिति सुधारने और संचालन सामान्य करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें-PF निकालने के नए नियम दिवाली तक हो सकते हैं लागू, जानें क्या रहेगा EPFO 3.0 से पैसा निकालने का प्रोसेस?
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 hr agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
6 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
22 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines