बैग्स की दुनिया का Rolls Royce, जिसके बदले ले सकते हैं लोन, नीता अंबानी की भी पहली पसंद

क्या आप जानते हैं कि Hermes Birkin Bag पर भी लोन मिल सकता है? लक्जरी एसेट लेंडर्स के जरिए आप बिना क्रेडिट चेक सिर्फ अपने बैग की वैल्यू पर फटाफट कैश पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है इसका प्रोसेस।

Hermes Birkin Bag loan

News 24 GFX

विज्ञापन

How to get loan against Birkin Bag: आज के समय में लक्जरी आइटम सिर्फ स्टेटस सिंबल ही नहीं, बल्कि निवेश का जरिया भी बन चुके हैं। हर्मेस का बिरकिन बैग (Hermes Birkin Bag) दुनिया के सबसे महंगे और एक्सक्लूसिव हैंडबैग्स में गिना जाता है। इस कंपनी के कई बैग्स के साथ कई बार नीता अंबानी को देखा गया है। ये बैग्स उनकी पहली पसंद हैं। वहीं इसकी लोकप्रियता और भारी भर कीमत के कारण इसे गिरवी रखकर लोन लेना भी संभव है। अगर आपको तुरंत पैसों की जरूरत है, तो बैंक की लंबी प्रक्रिया में उलझने के बजाय आप अपने बिरकिन बैग के जरिए आसानी से कैश ले सकते हैं।

कहां से मिलता है ऐसा लोन?

इस तरह का लोन ट्रैडिशनल बैंकों से नहीं मिलता, बल्कि कुछ खास लक्जरी एसेट लेंडर्स या प्रोफेशनल पॉनब्रोकर्स (गिरवी रखने वाली कंपनियां) यह सुविधा देते हैं। जैसे कि Borro, Diamond Banc जैसी इंटरनेशनल कंपनियां और यूके की Suttons & Robertsons जैसी पॉनब्रोकिंग फर्म। ये कंपनियां खासतौर पर महंगे बैग, घड़ियां, डायमंड या आर्टवर्क जैसी चीजों के बदले लोन देती हैं। आइए समझते हैं कैसे मिलता है इस बैग के बदले लोन…

विज्ञापन

पहला स्टेप

लोन लेने की शुरुआत एक छोटे से फॉर्म भरने या कंपनी से संपर्क करने से होती है। आपको अपने बिरकिन बैग की बेसिक जानकारी देनी होती है- जैसे मॉडल, लेदर या मटीरियल, कलर, हार्डवेयर (सोना/चांदी), उसकी हालत और आपके पास मौजूद ऑरिजिनल बॉक्स या बिल।

टेस्टिंग के बाद चेक होती है वैल्यू 

जानकारी भेजने के बाद कंपनी आपको एक शुरुआती कोट देती है। अगर वह आपको ठीक लगे, तो आपको बैग को सुरक्षित तरीके से कंपनी को भेजना होता है। वहां उनके विशेषज्ञ बैग की असली पहचान (ऑथेंटिकेशन) और क्वालिटी की जांच करते हैं। बिरकिन की वैल्यू इस बात पर भी निर्भर करती है कि उसका कलर कितना रेयर है, मटीरियल कौन सा है और अभी मार्केट में उसकी कितनी डिमांड है।

Hermes Birkin Bag दुनिया के सबसे महंगे और एक्सक्लूसिव हैंडबैग्स में गिना जाता है और नीता अंबानी को इन बैग्स के साथ कई बार देखा गया है।

लोन ऑफर और पैसे मिलना

जांच पूरी होने के बाद कंपनी आपको फाइनल लोन ऑफर देती है। यह अमाउंट आमतौर पर बैग की कीमत का एक हिस्सा होता है। अगर आप इस ऑफर को स्वीकार करते हैं तो एक एग्रीमेंट साइन करना होता है। इसके बाद 24-48 घंटे के भीतर पैसा आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है।

विज्ञापन

लोन चुकाने के बाद क्या होगा?

जैसे ही आप तय समय पर लोन और उस पर लगा ब्याज चुका देते हैं, कंपनी आपका बैग आपको वापस कर देती है। लेकिन अगर आप लोन वापस नहीं कर पाते, तो बैग कंपनी के पास ही रह जाता है और वे उसे बेचकर अपनी रकम वसूल लेते हैं।

क्यों फायदेमंद है बिरकिन पर लोन लेना?

  • तेज प्रोसेस- बैंक की तुलना में यह लोन बहुत जल्दी मिलता है।
  • पूरी प्राइवेसी- इसमें किसी तरह का पब्लिक रिकॉर्ड या झंझट वाला कागज़ी काम नहीं होता।
  • नो क्रेडिट चेक- आपका बैग ही गारंटी है, इसलिए क्रेडिट स्कोर देखने की जरूरत नहीं।
  • मालिकाना हक बरकरार- बैग बेचना नहीं पड़ता, बस अस्थायी तौर पर गिरवी रखना होता है।
  • कैश की सुविधा- जरूरत पड़ने पर बिना चीज बेचे आप उसकी वैल्यू को इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपके पास हर्मेस का बिरकिन बैग है, तो यह सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि एक कीमती एसेट भी है। सही समय पर यह बैग आपके लिए फाइनेंशियल मदद का भरोसेमंद जरिया साबित हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ