Punjab Bandh News: MSP समेत अपनी 13 मांगें मनवाने के लिए धरनारत किसानों ने कल 30 दिसंबर को पंजाब में 10 घंटे के बंद का ऐलान किया है। सोमवार को सुबह करीब 7 बजे से शाम 4 बजे तक बंद जारी रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को आने-जाने की छूट रहेगी। किसान नेताओं ने दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया है। बंद को लेकर रेलवे ने भी 107 ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट करने की घोषणा कर दी है। बता दें कि किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब बंद की पुष्टि की है। पंधेर ने कहा कि वे पीएम मोदी और सुप्रीम कोर्ट के जजों को कई बार लेटर लिख रहे हैं। लेकिन कोई जवाब उनको नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें:Video: कुत्ते को पीटने पर भड़का एनिमल एक्टिविस्ट, दुकान में घुसकर कर दी शख्स की पिटाई
अब संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब बंद का ऐलान किया है। उत्तर रेलवे ने पुष्टि की है कि सोमवार को पंजाब में 107 मेल, एक्सप्रेस या सुपरफास्ट ट्रेनों के परिचालन को लेकर फैसला लिया गया है। कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। वहीं, कई ट्रेनों को दूसरे रास्तों से गुजारा जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रविवार दोपहर को रेलवे ने निर्णय लिया है। जिसके बाद पंजाब के सभी संबंधित रेलवे अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि अधिकांश ट्रेनें सोमवार को केवल अंबाला, दिल्ली या सहारनपुर से ही रवाना होगी।
जानकारी के अनुसार रेलवे ने 04501 सहारनपुर -ऊना हिमाचल एक्सप्रेस को रद्द किया है। हिमाचल से भी यह गाड़ी वापसी में रद्द की गई है। वहीं, साप्ताहिक ट्रेन रामनगर चंडीगढ़ एक्सप्रेस 12527 और 12528 को भी रद्द किया गया है। ट्रेन नंबर 12054 हरिद्वार-जनशताब्दी एक्सप्रेस, 14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस और 14815 ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा सिरसा-लुधियाना, भिवानी-धुरी, लुधियाना-चूरू, हिसार-लुधियाना, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश, अमृतसर-हिसार, रोहतक-हांसी जानें वाली कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। 14525 हरिद्वार-श्री गंगानगर एक्सप्रेस, बीएसबी सीडीजी स्पेशल-04503 (वाराणसी जंक्शन से चंडीगढ़) और ट्रेन नंबर 04591 लुधियाना-च्चेहरता मेमू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को भी रद्द किया गया है।
यह भी पढ़ें:कोटा में छात्रों की आत्महत्या के मामलों में 50 फीसदी कमी; इस साल कितने केस आए सामने?
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
13 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
19 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines