हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

500 से ज्यादा जानें बचीं...2 मालगाड़ियां भिड़ीं, पैसेंजर टेन से टकराईं; पंजाब में हुए हादसे की आंखोंदेखी

Punjab Goods Passanger Train Collision: पंजाब में 2 मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं और बोगियां दूसरी पटरी से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन से भिड़ गईं। आज पंजाब में हुए हादसे में 500 से ज्यादा लोगों की जान बच गई। घायल पायलटों ने हादसे की आंखों देखी सुनाई।

विज्ञापन
Punjab Goods Passanger Train Collision

Punjab Goods Passanger Train Collision: कोयले से लदी 2 मालगाड़ियां खड़ी थीं। अचानक एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी मालगाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतर गईं। कुछ बोगियां एक दूसरे से ऊपर चढ़ गईं। इंजन भी पलट गया और दूसरी पटरी से गुजर रही अंबाला जम्मू तवी पैसेंजर ट्रेन से भिड़ गया। टक्कर लगते ही पैसेंजरों में चीख पुकार मच गई।

गनीमत रही कि पायलट ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। पायलट की सूझबूझ से 500 से ज्यादा लोगों की जानें बच गईं, लेकिन हादसे में दोनों मालगाड़ियों के लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर माधोपुर चौकी के पास DFCC ट्रैक पर रविवार सुबह करीब 3:30 बजे हुआ।

 

यह भी पढ़ें:थप्पड़-लात घूंसे मारे, पैर पकड़ माफी मंगवाई; बिहार में JDU के नेता की पिटाई का वीडियो वायरल

ओडिशा के बालासौर जैसा हो सकता था हादसा

सरहिंद के GRP थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोको पायलट की पहचान 37 वर्ष के सहारनपुर (UP) निवासी विकास कुमार और 31 वर्षीय के हिमांशु कुमार सहारनपुर (UP) के तौर पर हुई। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया।

हादसा कुछ वैसा ही था, जैसा बीते साल ओडिशा के बालासोर में हुआ था। उस हादसे में रेलवे ट्रैक पर पहले से खड़ी ट्रेन को दूसरी ट्रेन ने आकर टक्कर मारी थी। इस टक्कर के दौरान तीसरी गाड़ी वहां से गुजर रही थी, वह भी हादसे का शिकार हुई। इस रेल हादसे में 293 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे, लेकिन भगवान का शुक्र है कि आज जानें बच गईं।

यह भी पढ़ें:Exit Poll पर भरोसा नहीं…एग्जिट पोल पर क्या कहता है पाकिस्तानी और विदेशी मीडिया?

पैसेंजर ट्रेन के पायलट ने धीमी कर ली थी रफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरहिंद रेलवे स्टेशन पर डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में कोयले से भरी मालगाड़ी खड़ी थी। माल अनलोड हो रहा था और मालगाड़ी को आगे रोपड़ जाना था, लेकिन इस बीच उसी ट्रैक पर पीछे से एक और मालगाड़ी आ गई, जो पीछे से पहले से खड़ी मालगाड़ी से भिड़ गई। इसी बीच साथ वाली पटरी से कोलकाता से जम्मू तवी जा रही स्पेशल समर पैसेंजर ट्रेन (04681) निकली, लेकिन पायलट ने आगे हादसा बोगियां पलटते देख रफ्तार धीमी कर ली।

गनीमत रही कि मालगाड़ी का इंजन पलटते ही पैसेंजर ट्रेन की पहली बोगी से टकराया और धीमी रफ्तार के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलकर्मी मौके पर पहुंचे। इंजन के शीशे तोड़ लोको पायलट निकालकर अस्पताल पहुंचाए गए। विकास को सिर में और हिमांशु को कमर में चोट लगी है।

GRP थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि रेलवे विभाग हादसे की जांच करेगा। पता लगाया जाएगा कि ट्रैक पर एक मालगाड़ी खड़ी है तो दूसरी मालगाड़ी पीछे से कैसे आ गई? क्या मालगाड़ी को उसी लाइन पर दूसरी मालगाड़ी होने का सिग्नल नहीं मिला? क्या ड्राइवर को आगे खड़ी मालगाड़ी नजर नहीं आई? लापरवाही किसके स्तर पर बरती गई, पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:बुरी खबर! महंगा हुआ सफर, चुनाव खत्म होते हीआधी रात से बढ़ गए टोल के रेट, जानें अब कितने रुपये देने होंगे?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें