पंजाब के तरनतारन में कांग्रेसी नेता को महिला ने मारी गोली, पिस्टल भी लेकर भाग निकली

Punjab, tarntaran Murder Case, Ex Chairman Market Committee Major Singh Dhariwal, Patti Congress, Gangster's In Punjab, Congress Leader Murder Case Updates

कांग्रेसी नेता मेजर सिंह की हत्या पर रोते बिलखते परिजन।

Punjab: पंजाब के तरनतारन में सोमवार को एक कांग्रेसी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने का आरोप एक महिला पर है। वह अकेली उन तक पहुंची थी। इसके बाद उसने छाती पर गोलियां दाग दी। वारदात के बाद महिला कांग्रेसी नेता की पिस्टल भी लेकर भाग निकली। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश डाल रही है।

विज्ञापन

मैरिज पैलेस में हुआ हमला

कांग्रेस शासनकाल में मेजर सिंह धरीवाल तरनतारन में पट्टी के चेयरमैन रहे हैं। उन पर हमला उस वक्त हुआ, जब वे संगवां गांव में अपने मैरिज पैलेस में थे। वे अपने कर्मचारियों के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी एक महिला उनके पास पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला और मेजर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, तभी महिला ने उनकी पिस्टल उठाकर गोली चला दी। दो गोली सीधे मेजर के सीने में लगी।

विज्ञापन

सीने में लगी थी दो गोली

मैरिज पैलेस के कर्मचारी तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।

हमलावर महिला मैरिज पैलेस में रहती थी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान अमनदीप कौर के रुप में हुई है। वह मकबूलपुरा की रहने वाली है। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि आरोपी महिला रिजॉर्ट में ही रहती थी। वह डेकोरेशन का काम करती थी। महिला फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ