पंजाब के एसबीएस नगर में सुरक्षाबलों के जवानों के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। सुरक्षाबलों ने ISI समर्थित सीमा पार आतंकी नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सफलता हासिल की है। यहां सुरक्षाबलों की टीम ने आतंकवादी हार्डवेयर का एक जखीरा बरामद किया है। इसमें रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड, IED और हैंड ग्रेनेड जैसे विस्फोटक सामग्री शामिल हैं। अमृतसर में कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अभियान में कौन-कौन से विस्फोटक बरामद?
जानकारी के अनुसार, एसबीएस नगर के टिब्बा नंगल-कुलार रोड के पास वन क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर SSOC (पीएस स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल) अमृतसर और केंद्रीय एजेंसी ने संयुक्त अभियान चलाया। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने ISI के सीमा पार आतंकी नेटवर्क के बड़े मिशन को विफल कर दिया। सुरक्षाबलों ने यहां से आतंकवादी हार्डवेयर का जखीरा बरामद किया, जिसमें 2 रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG), 2 IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), 5 पी-86 हैंड ग्रेनेड और 1 वायरलेस कम्युनिकेशन सेट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: बंदूक की नोक पर पत्नी को किडनैप कर बड़े भाई-पिता से कराया रेप, जबलपुर का केस
क्या स्लीपर सेल को पुनर्जीवित करने था प्लान?
शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि पंजाब में स्लीपर सेल को पुनर्जीवित करने के लिए पाकिस्तान के ISI सहयोगी आतंकी संगठनों द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है। SSOC अमृतसर में कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पंजाब पुलिस के DGP ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने और राज्य में आतंकी ढांचे को खत्म करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
संबंधित खबरें
करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
9 hrs agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
19 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 day ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
1 day agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
2 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines