---विज्ञापन---

बंदूक की नोक पर पत्नी को किडनैप कर बड़े भाई-पिता से कराया रेप, जबलपुर का केस

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला के पति, जेठ और ससुर ने पहले महिला का अपहरण किया फिर बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पढ़ें जबलपुर से कुमार इंदर की रिपोर्ट...

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रिश्तों का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के पति, जेठ और ससुर ही उसके लिए रक्षक से भक्षक बन गए। इन तीनों ने पहले तो महिला का अपहरण किया फिर बंदूक की नोक पर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किसी तरह महिला तीनों आरोपियों के चंगुल से बाहर निकली और भागकर पुलिस थाने में ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बंदूक की नोक पर किया रेप

यह मामला जबलपुर जिले के नरसिंहपुर शहर के बरगी थानाक्षेत्र का है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल को उसके पति, ससुर और जेठ उसे बंदूक की नोक पर घर से उठा ले गए। इसके बाद एक-एक करके बंदूक की नोक पर पति, जेठ और ससुर ने महिला के साथ रेप किया। महिला ने बताया कि वह बड़ी ही मुश्किल से ससुराल वालों के कैद से आजाद हुई और अपने घर पहुंची। इसके बाद महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhar News: ‘वो मुझसे बात नहीं कर रही थी, इसलिए…’, छात्रा के हत्याकांड में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

2021 में हुई थी शादी

महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2021 में उसकी शादी नरसिंहपुर में हुई थी। शादी के बाद से ही पति समेत सभी ससुराल वाले उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहे हैं। इन सभी परेशानियों से तंग आकर महिला अपने मायके चली गई और वहीं रहने लगी थी। लेकिन 28 अप्रैल को महिला के पति, जेठ और ससुर घर पर आए और बंदूक की नोक पर उसका अपहरण किया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ रेप किया। बरगी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---
First published on: May 05, 2025 01:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola