पंजाब में भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर 8 तीर्थयात्रियों की मौत, मृतकों में अधिकतर यूपी के लोग

Punjab Road Accident, punjab, accident, road accident, Hoshiarpur accident, Garhshankar accident, punjab news
विज्ञापन

Punjab Road Accident: पंजाब में होशियारपुर जिले में गुरुवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हैं। हादसा होशियारपुर के गढ़शंकर इलाके की है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, डीएसपी दलजीत सिंह ने बताया कि घटना तब हुई जब खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी मनाने जा रहे 18 तीर्थयात्रियों को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में हादसा हुआ है, वह पहाड़ी क्षेत्र है।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1646357710454267904

पुलिस ने आशंका जताई है कि ट्रक के ड्राइवर ने ढलान से उतरते वक्त अपना नियंत्रण खो दिया होगा जिसकी वजह से उसने 18 तीर्थयात्रियों को रौंद दिया। पुलिस ने कहा कि संदेह ये भी है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए होंगे। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ रेफर किया गया, जबकि बाकी को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

मृतकों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर के रहने वाले 

पुलिस के मुताबिक, हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। गढ़शंकर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दलजीत सिंह खख ने कहा कि मृतक ज्यादातर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मस्तान खेड़ा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

खाख ने कहा कि मृतकों की पहचान राहुल, सुदेश पाल, संतोष, अंगूरी, कुंती, गीता और रमोह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ रेफर किया गया, जबकि बाकी को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया गया। बता दें कि गुरु रविदास से जुड़े स्थान खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ