UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भीषण हादसा; बाजार में घुसी रोडवेज की बेकाबू बस ने कई लोग कुचले, 3 की मौत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां रोडवेज की एक बेकाबू बस ने शहर के व्यस्त चौहारे पर कहर बरपाया दिया। बताया गया है कि बस ने मौके पर कई लोगों को कुचल दिया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोडवेज के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक हादसा सीतापुर के कमलापुर चौराहे पर हुआ। यहां लखीमपुर खीरी डिपो की रोडवेज बस सीतापुर से लखनऊ के लिए जा रही थी। तभी चौराहे पर पहुंचे ही बस अनियंत्रित हो गई। सड़क के किनारे खड़े लोगों, खोखे और ठेलों को रौंदती हुई चली गई। हादसे के दौरान बाजार में कोहराम और चीखपुकार मच गई।
बताया गया है कि हादसे के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग गए। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों ने बस के अगले हिस्से को उठाकर नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में अभी तक कुल 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे की सूचना के बाद सीतापुर बस डिपो के एआरएम राकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उनके अलावा कई और रोडवेज के अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे हैं। अधिकारियों का कहना है कि चालक और परिचालक से पूछताछ के बाद ही हादसे के स्पष्ट कारणों की जानकारी हो सकेगी। पुलिस की ओर से कहा गया है कि हादसे में मरने वालों और घायलों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: