Punjab Power Minister ETO Harbhajan Singh: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश को विकास की उचांई पर ले जाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के साथ मान सरकार प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का भी कर रही है। इसी के तहत पंजाब के विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ईटीओ हरभजन सिंह ने PSEB जॉइन्ट फोरम और बिजली मुलाजिम एकता मंच संग बैठक की। इस बैठक में मंत्री ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के अलग-अलग मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
यूनियन प्रतिनिधियों से बिजली मंत्री का वादा
इस बैठक बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने यूनियन के प्रतिनिधियों से वादा करते हुए कहा कि वह सीएम मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से अपील करेंगे। काम के दौरान बलिदान होने वाले PSPCL कर्मचारी के परिवारों को दी जाने वाली मुआवजे की रकम को बढ़ाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने काम के दौरान घातक दुर्घटनाओं को कम करने और PSPCL कर्मचारियों की सुरक्षा के मुद्दे पर भी बात की।
यह भी पढ़ें: आशीर्वाद योजना के तहत पंजाब के 2,748 लोगों को मिली वित्तीय सहायता, मंत्री बलजीत कौर ने दी जानकारी
इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
इसके अलावा इस बैठक में बिजली मंत्री ने विभाग के कर्मचारी के प्रमोशन, पोस्ट रिओर्गनाइजेशन और ऑफिस बिल्डिंग के रिनोवेशन से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की। इन सब को लेकर कर्मचारी यूनियनों की तरफ से की गई मांगों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि विभागीय पदोन्नति समय पर सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही विद्युत मंत्री ने वेतन और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, विद्युत दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा और बाकी मुद्दों पर यूनियन की चिंताओं को ध्यान सुना।
संबंधित खबरें
पंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
1 hr agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
2 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
1 day agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines