बठिंडा में कार में मिली पुलिस इंस्पेक्टर लाश; बड़ा सवाल-कैसे लगी गोली, हत्या या आत्महत्या?
Edited By Balraj Singh

Edited By Balraj Singh

Police Inspector Dead Body Recovered, बठिंडा: बठिंडा के मॉडल टाउन फेज-1 में गुरुवार को एक पुलिस इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिसकर्मी का शव उसकी कार से बरामद किया गया। पुलिस अभी भी जांच कर रही है कि यह हत्या थी या आत्महत्या। बहरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक थानेदार की पहचान रणधीर सिंह भुल्लर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में जगराओं में तैनात थे। घटना के बाद इलाके को अलर्ट कर दिया गया है। घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोली लगने से थानेदार रणधीर सिंह की मौत हो गई है। इसकी गहनता से जांच की जाएगी कि यह हादसा है, हत्या है या आत्महत्या।
हालांकि इस बारे में एसपी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं. यह पता लगाने के लिए कि मृतक इंस्पेक्टर से आखिरी बार किसकी मुलाकात हुई थी। पुलिस ने फोन को भी जांच के लिए भेज दिया है। मृतक इंस्पेक्टर के परिवार के बारे में भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनकी दोनों बेटियां विदेश में पढ़ाई कर रही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: