Punjab News: सिख कैदियों की रिहाई पर बवाल, प्रदर्शनकारियों व पुलिस में झड़प और तोड़फोड़

Punjab News, Mohali, Chandigarh, release of Sikh prisoners, uproar, protestors, Punjab Police, clash

घटनास्थल की तस्वीर

मोहाली: सिख कैदियों की रिहाई पर मोहाली में बुधवार को बवाल हो गया। प्रदर्शनकारी चंडीगढ़ में घुसना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने यहां पहले से बैरिकेडिंग की हुई थी। इस पर बैरिकेड तोड़ प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे। प्रदर्शनकारियों व पुलिस में जमकर झड़प हुई।

तलवारों से पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया

कुछ देर हंगामा होने के बाद भीड़ उग्र हो गई। भीड़ ने लाठी, डंडों व तलवारों से पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। वहीं, भीड़ के अनियंत्रित होने पर पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और हल्का बल प्रयोग किया। कुछ देर भिडंत के बाद किसी तरह भीड़ को तितर-बितर किया जा सका।

CM आवास पर जाना चाहते थे प्रदर्शनकारी

बवाल में भीड़ ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। उग्र भीड़ ने पुलिस वाहनों को क्षतिग्रसत किया। हंगामे के बाद चंडीगढ़ में पुलिस ने धारा 144 लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी पंजाब के CM आवास पर जाना चाहते थे।

यह है मांग

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों की रिहाई की जाए। यह प्रदर्शन मोहाली में चंडीगढ़ बॉर्डर पर 7 जनवरी से चल रहा है। बुधवार को प्रदर्शनकारियों पंजाब के CM के घर कूच करने लगे। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ