Punjab News: पंजाब में फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों की फायरिंग के बाद लौटा

Pakistani drones seen at Chandu Wadala post

Punjab News: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने रविवार रात बल की चंदू वडाला और कसोवाल चौकियों पर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया। गुरदासपुर के डीआईजी ने कहा कि जवानों ने ड्रोन को घुसने से रोकने के लिए उस पर फायरिंग की और आसपास के इलाकों की तलाशी ली जा रही है।

गुरदासपुर बीएसएफ डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि बीएसएफ की चंदू वडाला पोस्ट और कासोवाल पोस्ट पर बीती रात पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। जवानों ने उसे आगे घुसने से रोकने के लिए फायरिंग की। आसपास के इलाकों में तलाशी ली जा रही है।

4 दिसंबर को तरनतारन जिले में घुसे थे पाकिस्तान ड्रोन

इससे पहले 4 दिसंबर को पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तीन किलो हेरोइन के साथ एक ड्रोन बरामद किया गया था। यह बरामदगी पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त अभियान में की गई है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा, “सीमापार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए तरनतारन पुलिस और बीएसएफ ने एक संयुक्त अभियान में वल्टोहा पुलिस स्टेशन के एक इलाके में तलाशी के दौरान 3 किलो हेरोइन के साथ एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद किया है।”

अधिकारियों का हवाला देते हुए ANI ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने 3 दिसंबर को तीन पैकेट बरामद किए, जिसमें 7.5 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन, एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 50 राउंड 9 एमएम गोला बारूद पाकिस्तान से चुरीवाला चुस्ती, फाजिल्का के पास के क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ