विशाल एंग्रीश
Pakistan Canceled Visas Of 801 Sikh Devotees: प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालु श्रीननकाना साहिब पर जाते हैं। प्रथम पातशाह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर जत्था 25 नवंबर को पाकिस्तान के लिए रवाना होना है। जहां गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में प्रकाश पर्व समारोह मनाया जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए 1684 तीर्थ यात्रियों के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास को भेजे थे। इनमें से 801 को वीजा नहीं दिया गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर धामी ने कहा कि एसजीपीसी हमेशा जत्थे को पंजाब के कोटे के अनुसार पासपोर्ट भेजती आई है।
पाकिस्तान ने सिख श्रद्धालुओं के वीजा में की भारी कटौती
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर धामी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बड़ी संख्या में पाकिस्तान जाने वाले सिख श्रद्धालुओं को वीजा न देने पर घोर आपत्ति जताई है। धामी ने कहा कि एसजीपीसी ने 1684 तीर्थ यात्रियों के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान को भेजे थे। जिनमें से 801 श्रद्धालुओं को वीजा नहीं दिया गया। धामी ने कहा कि एसजीपीसी हमेशा पंजाब के कोटे के अनुसार पासपोर्ट भेजती आई है, लेकिन इस बार वीजा काटकर करीब 50 फीसदी श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सरकारों को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान दौरे के दौरान भी मामला पाकिस्तान के संबंधित अधिकारियों ने आश्वासन दिया था। कि वे ईमानदारी से काम करेंगे लेकिन पहले की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों को वीजा से दूर रखा गया।
यह भी पढ़े: JP नड्डा का मंत्रियों-विधायकों को ओपन लेटर, अपील- संकल्प यात्रा में हिस्सा लें, देशहित में योगदान दें
केवल 801 वीजा दिए गए
प्रथम पातशाह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर जत्था 25 नवंबर को पाकिस्तान के लिए जाएगा। पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में प्रकाश पर्व का समारोह मनाया जाएगा। यह जत्था विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शन के बाद चार दिसंबर 2023 को भारत लौटेगा। कल जत्था अटारी बाघा सरहद से पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। इस बार एस जी पी सी की ओर से 1684 आवेदन किए गए थे। जिनमे सिर्फ 801 ही वीजे दिए गए।जबकि पहले तीन तीन हजार के जत्थे भी पाकिस्तान के लिए समय समय पर जाते रहे है। यह जत्था पाकिस्तान जाकर श्री ननकाना साहिब में सताइस नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व में शामिल होगा।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
17 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines