Railway Over-Bridge In Gurdaspur: पंजाब के ऐतिहासिक शहर दीनानगर में ट्रैफिक की व्यवस्था ठीक करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यहां अहम पहल की है। उन्होंने सोमवार को दीनानगर रेलवे स्टेशन नज़दीक अमृतसर-पठानकोट रेलवे सेक्शन पर नया बनाया रेलवे ओवर ब्रिज शहर के लोगों को समर्पित किया। 51.74 करोड़ रुपए की लागत से बना यह रेलवे ओवर ब्रिज मुख्यमंत्री का शहर के लोगों के लिए बहुत बड़ा तोहफ़ा है। यह रेलवे ओवर ब्रिज गुरदासपुर ज़िले में दीनानगर रेलवे स्टेशन नज़दीक अमृतसर-पठानकोट रेलवे सेक्शन पर सी-60 स्तर क्रासिंग की जगह बनाया गया है।
पंजाब सरकार की खास पहल
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इस काम में रेलवे वाले हिस्से और साथ जुड़ती सड़कों का काम शामिल है। इस पर पूरा पैसा पंजाब सरकार द्वारा खर्च किया गया है। यह 7.30 मीटर लंबा और 10.5 मीटर चौड़ा प्रोजैक्ट 2019 में शुरू हुआ था और समय पर पूरा हुआ है। इस रेलवे ओवरब्रिज के दोनों तरफ 0.75 मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाया गया है और दोनों तरफ पर सर्विस रोड पर हाईवे लाइट्स का भी प्रबंध किया गया है। ब्रिज के नीचे पेवर टाईलों के साथ उचित पार्किंग बनाई गई है। शहर निवासियों के लिए यह प्रोजेक्ट बहुत अहम है और यह ट्रैफिक को उचित बनाने में मददगार साबित होगा।
गांववालों को मिलेगी ये सुविधा
इस रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के साथ अमृतसर-पठानकोट रेलवे लाईन पर सी-60 स्तर क्रासिंग खत्म हो जाएगी। इससे सरहदी गांवों से दीनानगर शहर आने वालों को निर्विघ्न ट्रैफिक की सुविधा मिलेगी। यह फ़ौज की गतिविधि के लिए भी रणनीतिक रूट बनेगा, जिससे देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा में सुविधा होगी।
ये भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर की जीत पर पंजाब CM भगवंत मान ने दी बधाई, कही ये बात
संबंधित खबरें
पंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
15 hrs agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
15 hrs agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
1 day agoपंजाब के पबरा वाटर प्रोजेक्ट में क्लोरीन और अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल
1 day agoपंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
1 day agoपंजाब को मिलेगी निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति: मुख्यमंत्री भगवंत मान
1 day agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
2 days agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
2 days agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
3 days agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines