चंडीगढ़: नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 34 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पारंपरिक धूमधाम से पहले फेडरेशन गतका कप की शुरूआत की। इसका उद्घाटन गुरुद्वारा नानकसर चंडीगढ़ के प्रमुख संत बाबा गुरदेव सिंह ने किया।
600 साल पुराना खेल
इस अवसर पर बाबा गुरदेव सिंह ने विभिन्न राज्यों से आए अतिथि खिलाडिय़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एन.जी.ए.आई.) द्वारा 600 साल पुराने इस खेल को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने और मान्यता दिलाने के प्रयास सराहनीय हैं।
आसान और आत्मरक्षा की कला
आगे बाबा गुरदेव सिंह ने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रखने और विरासत से जोड़ने के लिए गतका बेहद सस्ता, आसान और आत्मरक्षा की पर्ख की हुई कला है। इसलिए सभी राज्य सरकारों और विभिन्न संगठनों को इस खेल को बढ़ावा देने के लिए एन.जी.ए.आई. का समर्थन करना चाहिए।
20 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी
इस मौके पर एन.जी.ए.आई. के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने ऐलान किया कि 11वीं नेशनल चैंपियनशिप और दूसरे फेडरेशन गतका कप में कम से कम 20 राज्यों के लड़के और लड़कियों की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बड़े टूर्नामेंटों के लिए खिलाड़ियों की तैयारी जारी रखने के लिए हरियाणवी गतका एसोसिएशन के सहयोग से सितंबर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के तौर पर पहली ‘चैंपियंस गतका ट्रॉफी’ कुरुक्षेत्र में आयोजित की जाएगी।
प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हुए
इस टूर्नामेंट के दौरान दशमेश गुरमत विद्यालय, तारनेट, मेलबर्न की प्रतिभाशाली गतका खिलाड़ी सिमरप्रीत कौर और हरनीत कौर ने डॉ. शुभकरण सिंह सिख हेरिटेज स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, दशमेश गुरमत विद्यालय, भाई गुरशरण सिंह ऑस्ट्रेलिया गतका कोच के मार्गदर्शन में गतका सोटी और सोटी-फ़र्री में भाग लिया और शश्तर कला के जौहर भी दिखाये। इस मौके पर अन्य के अलावा एन.जी.ए.आई. के उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानी, महासचिव हरजिंदर कुमार, संयुक्त सचिव जतिन कुमार, जोनल कोर्डिनेटर जसवंत सिंह खालसा छत्तीसगढ़, हरप्रीत सिंह उत्तराखंड, गुरमीत सिंह राणा दिल्ली, पांडुरंग अंबुरे महाराष्ट्र, रविंदर सिंह ओपी जम्मू आदि लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
49 mins agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
9 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines