पंजाब में औद्योगिक विकास को मिलेंगे पंख! मान सरकार ने 16वें वित्त आयोग से की स्पेशल इनसेंटिव पैकेज की मांग

Punjab Mann Govt Demands 16th Finance Commission: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास के लिए 16वें वित्तीय आयोग की टीम से स्पेशल इनसेंटिव पैकेज की मांग की है।

Punjab Mann Govt Demands 16th Finance Commission

Punjab Mann Govt Demands 16th Finance Commission: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इन दिनों राज्य में 16वें वित्तीय आयोग की टीम दौरा करने आई है। आयोग की टीम के सामने मान सरकार ने पंजाब को काफी जबरदस्त तरीके से पेश करते हुए औद्योगिक विकास के लिए जम्मू-कश्मीर के समान स्पेशल इनसेंटिव पैकेज की मांग की है। मान सरकार की तरफ से कहा गया कि वह पंजाब के सीमावर्ती जिलों में तेजी के साथ औद्योगिक विकास करना चाहते हैं, ताकि पंजाब से पूंजी के पलायन को कंट्रोल किया जा सके।

पंजाब का इंडस्ट्री फेवरेबल इकोसिस्टम

16वें वित्तीय आयोग के सामने चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में एक प्रोजेक्ट पेश किया गया। इस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए उद्योग एवं वाणिज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह ने पंजाब के इंडस्ट्री फेवरेबल इकोसिस्टम को अंडरलाइन किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के इंडस्ट्री फेवरेबल इकोसिस्टम के साथ राज्य में इंडस्ट्रियल सेक्टर का विकास तेजी से होना तय है। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट में अटारी-वाघा सीमा पर व्यापार प्रतिबंध के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए एकमुश्त मुआवजे की भी मांग की गई है। इसके साथ ही प्रोजेक्ट में कृषि उत्पादों और बासमती चावल के निर्यात को बढ़ाने के लिए एक समर्पित स्पेशल फाइनेंशनल एक्सपोर्ट सेक्टर की भी मांग की गई है।

MSME को बढ़ावा

इस मौके पर अलग-अलग सेक्टर के उद्योगपतियों ने आयोग को राज्य में MSME को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन देने की जरुरत से अवगत कराया है। मैसर्स सावी इंटरनेशनल जालंधर के निदेशक मुकील वर्मा ने खेल उद्योग को जरूरी बढ़ावा देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला, क्योंकि हमारा पड़ोसी देश खेल निर्यात में बहुत आगे है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ