आंगनवाड़ी में होगा पंजाब की जेल की महिला कैदियों के बच्चों का दाखिला; कैबिनेट मंत्री ने किया ऐलान

Punjab Jail Women Prisoners Children Will Be Admitted in Anganwadi: पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के जेलों में बंद महिला कैदियों के बच्चों का दाखिला आंगनवाड़ी केंद्रों में करवाया जाएगा।

Punjab Jail Women Prisoners Children Will Be Admitted in Anganwadi

Punjab Jail Women Prisoners Children Will Be Admitted in Anganwadi: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा एक बड़ी ही सराहनीय पहल की शुरुआत की जा रही है। दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा राज्य के जेलों में बंद महिला कैदियों के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनका दाखिला आंगनवाड़ी केंद्रों में करवाया जाएगा। इससे इन बच्चों को सरकार की तरफ से पौष्टिक भोजन और प्राथमिक शिक्षा दी जाएगी। इस बात की घोषणा पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने की है। उन्होंने फरीदकोट जेल के दौरे के दौरान इसका ऐलान किया है।

विज्ञापन

आंगनवाड़ी में होगा महिला कैदियों के बच्चों का दाखिला

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फरीदकोट की मॉडर्न सेंट्रल जेल का दौरा करने हुए वहां की महिला कैदियों से बातचीत की। साथ ही उनकी बुनियादी जरूरतों का आकलन किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार महिला कैदियों और उनके बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत महिला कैदियों के बच्चों का आंगनवाड़ी केंद्रों में दाखिला किया जाएगा। इससे बच्चों को आंगनवाड़ी के पूरक पोषण कार्यक्रम और प्रारंभिक शिक्षा का लाभ मिलेगा। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र में महिला कैदियों के बच्चों को पौष्टिक भोजन और बुनियादी शिक्षा प्रदान करके उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन

महिला कैदियों का हो रहा कौशल विकास

इसके अलावा मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जेल में महिला कैदियों को कौशल विकास का मौका दिया। ताकि वह आत्मनिर्भर बने और जेल से बाहर आने के बाद खुद अपनी अजीवका कमाएं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने महिला कैदियों को सशक्त बनाने के लिए जेल में एक सिलाई केंद्र का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा जेल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ