Punjab Govt New Scheme For Poor Scheduled Caste, श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब के अनुसूचित जाति के लोगों के लिए मान सरकार की तरफ से एक खास तोहफा मिलने वाला हैं। जिसके जरिये गरीब अनुसूचित जाति के लोग आसानी से अपनी अजीविका कमा सकते हैं। पंजाब की मान सरकार ने ऑटो चालकों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभयुदया योजना के तहत गरीब अनुसूचित जाति के लोगों तो बैटरी वाला ई-रिक्शा दिया जाएगा।
योजना के तहत लाभ
इस बात की जानकारी पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी है। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस योजना के तहत बैटरी वाला ई-रिक्शा उन लोगों को दिया जाएगा जो डीजल इंजन वाले ऑटो चलाते है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के युवाओं और किसानों को नौकरी के अवसर मिलेंगे, सरकार लगाएगी 140 करोड़ का ये प्रोजेक्ट
सरकार करेगी सहयोग
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत जो भी अनुसूचित जाति का व्यक्ति डीजल इंजन वाला ऑटो चालता है, वह बैटरी वाले ई-रिक्शा लेने के लिए आवेदन कर सकता है। इस ई-रिक्शा का दाम करीब 1,50,000 रुपए है। लेकिन इस योजना के अंतर्गत ये ई-रिक्शा चालक को सिर्फ 50,000 रुपए मे मिलेगा। रिक्शे का बाकी पैसा 1,00,000 रुपए वित्तीय सहायता के तौर पर पंजाब अनुसूचित जाति, भूमि विकास और वित्त कार्पोरेशन की तरफ से लोन के रूप में चालक को दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
इस सुविधा का लाभ लेने के इच्छुक लोगों को आवेदन की जानकारी देते हुए अल्पसंख्यक अधिकारी जगमोहन सिंह मान ने बताया कि इसके लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। आवेदक को सिर्फ ऑटो रिक्शा का रजिस्ट्रेशन, आधार कार्ड और अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी के साथ ई-रिक्शा प्राप्त करने की अर्जी और इससे जुड़े दस्तावेज कार्यालय जिला सामाजिक न्याय व अधिकारिता अधिकारी में जमा करवाने होंगे।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
2 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
2 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines