Punjab Govt Ghar-Ghar Aata Pahuchana scheme, बठिंडा: पंजाब की मान सरकार द्वारा घर-घर आटा पहुंचाने की योजना को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, सरकार ने इस योजना को लेकर काम शुरू कर दिया है। इस योजना के लिए पूरे राज्य में लागू करने के लिए सरकार ने टेंडर जारी किया है, इन टेंडर को 26 सितंबर के बाद खोला जाएगा। इस योजना के तहत राज्य को चार जोन में बांटा गया है। इस योजना के तहत हर महीने लोगों के घरों तक आटा पहुंचाया जाएगा।
पहले होगा रजिस्ट्रेशन
पंजाब के सभी जिलों में हर घर तक आटा पहुंचाने के लिए मार्कफेड द्वारा नए डिपो भी अलॉट किए जाएंगे। वहीं, गेहूं का भंडारण और पिसाई के बाद मार्कफेड के जरिए घर-घर आटा पहुंचाने की जिम्मेंदारी पंचायतों की होगी। सरकार द्वारा इस योजना का लाभ उठाने वालें सभी परिवार के मुख्य सदस्या को सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा।
भेजा जाएगा SMS
इस योजना के लाभार्थियों को सरकार द्वारा पहले रजिस्टेड मोबाइल नंबर पर एक SMS भेजा जाएगा। इस SMS में लाभार्थी को डिलीवरी एजेंट का नाम और मोबाइल नंबर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मेरे घर साक्षात लक्ष्मी आईं…दुकान के काउंटर पर कोई छोड़ गया नवजात, महिला ने जिंदादिली दिखा लिया बड़ा फैसला
भुगतान की सुविधा
इस योजना के तहत सुविधा का लाभ वाले लोगों के लिए भगतान प्रक्रिया भी काफी आसान बनाई गई है। अगर किसी व्यक्ति को आटे के दाम का भुगतान नकद ना करना हो तो वो डिजिटल माध्यम से भी भुगतान कर सकता है। सरकार जल्द ही इस योजना को पूरा राज्य में लागू करेगी।
बठिंडा के लोगों को नहीं मिलेगा लाभ
बठिंडा के लोगों सरकार की इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। क्योंकि, हाईकोर्ट में अभी बठिंडा में कोई भी डिपो अलॉट न करने का मामला चल रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
8 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines