Kidney Dialysis Machines: पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार विकास कार्यों को करने में जुटी हुई है। इसी के तहत प्रदेश के अंदर अस्पताल में मरीजों को सुविधा अच्छे से मिल पाए, इसके लिए मान सरकार के नेतृत्व में काम कर रहे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने हर जिले व सब डिवीजनल अस्पताल में डायलिसिस मशीनें प्रदान करने की तैयारी कर ली है। 30 मशीनें प्रदान करने के साथ ही 8 सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस केंद्र स्थापित किए गए हैं और अब वह 40 डायलिसिस मशीनें और खरीदने जा रहे हैं, ताकि मरीजों का सही तरह से इलाज मिल सके।
डॉ. बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले 90 % मरीज शुगर की बीमारी के आ रहे हैं। इसके अलावा किडनी रोग के मरीज भी काफी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। इन डायलिसिस मशीनों के जरिए उनका इलाज आसान हो जाएगा और मरीजों की कीमती जान बचाई जा सकेगी।
डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि हंस फाउंडेशन के साथ इस अभूतपूर्व सहयोग का उद्देश्य मुफ्त डायलिसिस सुविधाएं प्रदान करना और राज्य भर में किडनी से संबंधित बीमारियों के इलाज में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि 872 आम आदमी क्लीनिकों की स्थापना से पंजाब की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में बढ़ोतरी हुई है, जिससे आने वाले सालों में किडनी की बीमारियों में काफी कमी आने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की होगी स्थापना
उन्होंने कहा कि भविष्य की पहलों में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (National Centre for Disease Control) की स्थापना और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के साथ सहयोग करना शामिल है।
ये भी पढ़ें- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
15 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
21 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines