---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट

CM Bhagwant Mann Health News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

---विज्ञापन---

CM Bhagwant Mann Health News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सीएमओ ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि की है और जानकारी दी कि वह नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

टेस्ट करवाने के लिए हुए भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम मान कुछ टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। टेस्ट होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। सीएम मान बिल्कुल स्वस्थ हैं और यह सिर्फ एक रूटीन चेकअप है। इसी कारण वह अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

---विज्ञापन---

17 सितंबर को बिगड़ी थी सेहत

आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान की 17 सितंबर को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अचानक सेहत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपना बैलेंस खो दिया था। सीएम मान के साथ मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें संभाला और कुर्सी पर बैठाया था। इसके बाद वह सीएम आवास गए। सीएम आवास जाने के बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सीएम मान की तबीयत के बारे में जानने के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

ये भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने पहुंचे असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन, जानिए पूरा मामला

---विज्ञापन---
First published on: Sep 26, 2024 01:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola