पंजाब में आयुष्मान योजना पर संकट; एक्शन में मान सरकार, केंद्र से मांगा फंड

Ayushman Yojana Crisis In Punjab: निजी अस्पतालों के अनुसार, अबतक उनको 600 करोड़ रुपये की राशि जारी नहीं की गई है, जिसके चलते उनको मजबूरी में योजना के तहत इलाज बंद करना पड़ रहा है।

cm bhagwant mann news

cm bhagwant mann news

Ayushman Yojana Crisis In Punjab: पंजाब में आयुष्मान योजना के तहत फंड जारी न होने के चलते निजी अस्पताल लोगों का इलाज नहीं कर रहे हैं। पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की एक टीम सोमवार को दिल्ली भेजी है। टीम ने दिल्ली में केंद्र सरकार के सामने यह मामला उठाया है, ताकि योजना के तहत जल्द फंड जारी किया जा सके। दरअसल, इलाज का पैसा नहीं मिलने पर अस्पतालों द्वारा आयुष्मान भारत के तहत इलाज बंद करने की चेतावनी के बाद पंजाब सरकार इसके सुचारू संचालन जारी रखने की कोशिश में जुट गई है। इस सिलसिले में पंजाब सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के बीच कई दौर की बैठक हो चुकी है।

विज्ञापन

जल्द ही जारी होगा फंड 

इस संबंध में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि निजी अस्पतालों को जल्द ही फंड जारी कर दिया जाएगा और लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सोमवार को फंड जारी करवाने के लिए उन्होंने दिल्ली अपनी टीम भेजी थी। केंद्र सरकार के सामने यह मामला उठाया गया है। इसके साथ ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association) के साथ एक बैठक करेंगे, जिसमें इस समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

निजी अस्पतालों ने बताया कि उनको 600 करोड़ रुपये की राशि जारी नहीं की गई है, जिसके चलते उनको मजबूरी में योजना के तहत इलाज बंद करना पड़ रहा है, जबकि पंजाब सरकार का दावा है कि निजी अस्पतालों का सिर्फ 197 करोड़ रुपये ही बकाया बाकी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों का कुल बकाया 364 करोड़ रुपये है। इसमें सरकारी अस्पतालों का 166.67 करोड़ और निजी अस्पतालों का बकाया 197 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ