Punjab Fraud Bride Canada: पंजाब से अक्सर खबर आती है कि दूल्हे ने शादी की और दहेज के पैसे लेकर विदेश भाग गया है। लेकिन इस बार मामला थोड़ा-सा अलग है, इस बार धोखेबाज दूल्हा नहीं बल्कि दूल्हन निकली हैं। ये मामला पंजाब के पटियाला है जहां एक लड़की ने कांट्रैक्ट मैरिज कर कनाडा जाने के लिए दूल्हे से लाखों खर्च करवाएं और विदेश जाने के बाद पति और ससुराल वालों से रिश्ता तोड़ लिया। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
32 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा
परमजीत सिंह ने बताया कि वो गांव रामगढ़ छन्ना नाभा में रहते हैं। कुछ समय पहले उनके बेटे सतबीर सिंह की शादी पटियाला के गांव खेड़ी बरना के रहने वाली हरप्रीत कौर के साथ हुई थी। उन्होंने आगे बताया कि हरप्रीत कौर कनाडा जाना चाहती थी। इसलिए उसकी इच्छा को देखते हुए ससुराल परिवार ने 32 लाख रुपए खर्चा करके उसे कडाना भेज दिया। कनाडा जाने के बाद भी हरप्रीत ने कई दिनों पर अपने पति और ससुराल वालों को गुमराह करके उनसे पैसे मंगवाती रही।
यह भी पढ़ें: Video Viral: बीच सड़क आग का गोला बनी प्राइवेट बस, धू-धू कर ऐसे जली, लोगों में दहशत मची
पति रिश्ता तोड़ा
हरप्रीत कौर का असली चेहरा तब सामने आया जब उसके पति सतबीर सिंह ने उसे कनाडा बुलाने की बात कही। पहले तो हरप्रीत बहाने बनाती रही फिर एक दिन सतबीर सिंह के बार-बार जिद करने पर उसने उससे रिश्ता तोड़ लिया और कनाडा बुलाने से मना कर दिया। उस दिन के बादे से हरप्रीत ने पति समेत ससुराल वालों का फोन तक उठाना भी बंद कर दिया।
धोखाधड़ी का केस दर्ज
इसके बाद ससुराल वालों ने पुलिस में बहू हरप्रीत और उसके परिवार वालों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने का केस दर्ज करवाया है। हालांकि इस मामले अभी तक किसी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
4 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
14 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
18 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines