पंजाब की मान सरकार ने इस बड़े पद के लिए निकाली भर्ती, कैबिनेट मंत्री ने बताई आवेदन करने की लास्ट डेट

Punjab Bhagwant Mann Govt Recruitment: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग के लिए गैर-सरकारी सदस्यों की भर्ती निकाली है।

Punjab Bhagwant Mann Govt Recruitment

Punjab Bhagwant Mann Govt Recruitment: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं। सीएम भगवंत मान की पूरी कोशिश रहती है कि प्रदेश की जनता को सरकारी की तरफ से हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। राज्य की अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए भी पंजाब सरकार लगातार काम कर रही है। इसी तहत पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग के लिए गैर-सरकारी सदस्यों की भर्ती निकाली है। इस बात की विभाग मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी है।

विज्ञापन

मान सरकार ने निकाली भर्ती

पंजाब कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर प्रभावी रूप से काम करवाने के लिए राज्य अनुसूचित जाति आयोग में 5 गैर-सरकारी सदस्यों की नियुक्ति करना चाहती है। इसके जरिए सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि राज्य के पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। इस पोस्ट के लिए योग्य उम्मीदवार 19 अगस्त, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि आवेदक योग्य, ईमानदार और प्रतिष्ठित व्यक्ति होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक का पहले अनुसूचित जातियों के कल्याण और उत्थान के लिए सेवा की होनी चाहिए। आवेदक की उम्र 65 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार 19 अगस्त, 2024 तक निदेशक, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के कार्यालय एससीओ नंबर: 7, फेज-1, एसएएस नगर, मोहाली में अपने एप्लीकेशन को जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ