Punjab Election 2027: पंजाब कांग्रेस में 'बगावत' की कहानी; चन्नी क्यों चाहते हैं प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी, जानें कौन-कौन है नाराज

पंजाब विधानसभा चुनाव में कुछ महीने बचे हैं और चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस में अंदरुनी कलह अच्छे संकेत नहीं हैं। नेताओं की बगावत चुनाव जीतने की राह में मुश्किलें पैदा कर सकती है। विरोधी दल इसका फायदा उठा सकते हैं, जिसका नुकसान कांग्रेस को चुनाव में उठाना पड़ सकता है।

punjab congress

पंजाब चुनाव से पहले बगावत कांग्रेस के लिए जीत की राहें मुश्किल कर सकती है।

पंजाब कांग्रेस में आजकल बगावत चल रही है और अंदरुनी कलह खुलकर सामने आ गई है। 1 जुलाई 2026 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नई टीम की घोषणा की गई थी, जिससे कई दिग्गज नेता नाराज हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की पंजाब में नई टीम का विरोध किया और अनदेखी का आरोप लगाया। विरोध जताने वाले नेताओं में चरणजीत सिंह चन्नी और मनीष तिवारी शामिल हैं, जो सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। वहीं अंदरखाते कई नेता दबी आवाज में विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

राजा वड़िंग का अध्यक्ष पद बरकरार रखा

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब की नई टीम का पुनर्गठन किया गया, जिसमें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी बरकरार रखी गई। वहीं प्रताप सिंह बाजवा को भी नेता प्रतिपक्ष का पद ही दिया गया। चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन, सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर कमेटी का अध्यक्ष और विजय इंदर सिंगला को चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति का प्रमुख बनाया गया। लेकिन चन्नी प्रदेश अध्यक्ष का पद नहीं मिलने से नाराज हैं। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन

चन्नी ने समर्थक जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया

दरअसल, चन्नी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार थे और वे यह पद चाहते भी थे। चन्नी के समर्थकों को उम्मीद थी कि पंजाब कांग्रेस के संगठन में फेरबदल करके चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा। लेकिन उन्हें चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया, जिससे वे संतुष्ट नहीं हैं। हाईकमान के फैसले के विरोध करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने मोरिंडा स्थित आवास पर अपने समर्थक नेताओं, पूर्व मंत्रियों और विधायकों की बैठक बुलाई। बैठक में राजा वड़िंग को हटाने और चन्नी को कमान सौंपने या मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग रखी गई।

विज्ञापन

चन्नी के समर्थकों का हाईकमान को अल्टीमेटम

सूत्रों के अनुसार, चन्नी के घर बैठक में मौजूदा 3 विधायक, 25 के करीब पूर्व विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद पहुंचे। पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, गुरकीरत कोटली के अलावा पूर्व MLA गुरप्रीत कांगड़ समेत कई नेता बैठक में पहुंचे। बैठक में चन्नी के समर्थकों अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए उनका समर्थन किया। चन्नी समर्थकों ने एक विशेष कमेटी गठित की है, जो दिल्ली जाकर पार्टी हाईकमान और राहुल गांधी से मिलकर राजा वड़िंग को अध्यक्ष बनाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग करेगी। उन्होंने हाईकमान को 7 दिन का समय दिया है।

विज्ञापन

चन्नी क्यों चाहते हैं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी?

दरअसल चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, इसलिए उन्हें प्रदेश अध्यख की कुर्सी चाहिए, ताकि उनके नेतृत्व में पंजाब विधानसभा चुनाव कांग्रेस जीते और उनके मुख्यमंत्री बनने के चांस बने।

चन्नी के अलावा चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी भी पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहते हैं। लेकिन इस बार उन्हें चुनाव में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई, जिस वजह से वे नाराज हैं और सोशल मीडिया पर नाराजगी जता चुके हैं।

विज्ञापन

इनके अलावा एक और नेता चुनाव कोर कमेटी के अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह रंधावा सुर्खियों में हैं। क्योंकि वे हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले हैं। हालांकि रंधावा ने दल-बदल की खबरों को अफवाह बताया, लेकिन सियासी गलियारों में उन्हें लेकर अटकलों का दौर जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ