---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Punjab Election 2027: नीतीश कुमार ने लिया बड़ा फैसला, पंजाब में 45 सीटों पर चुनाव लड़ेगी JDU, जानें क्या है प्लान?

Nitish Kumar News: नीतीश कुमार पंजाब के चुनावी रण में उतरेंगे। उनकी पार्टी पंजाब में चुनाव लड़ेगी और इसके लिए सीटों की संख्या भी तय कर दी गई है। पंजाब में इस साल के आखिर में या फरवरी 2027 में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। नीतीश कुतार की जनता दल यूनाइडेट (JDU) आगामी पंजाब चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार के इस फैसले से जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सियासी समीकरण बिगड़ सकते हैं। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। शिरोमणि अकाली दल तो पहले से ही अपना जनाधार खो चुकी है। ऐसे में अब पंजाब के सियासी रण में नई पार्टी की एंट्री से वोटबैंक में सेंध लगने के आसार हैं।

UP Election 2027: कांग्रेस-सपा में कैसे बंटेंगी सीटें? क्या रहेगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, पढ़ें UP चुनाव पर 3 नए अपडेट

---विज्ञापन---

कार्यकारी परिषद की बैठक में लिया फैसला

पंजाब JDU अध्यक्ष मालवेंद्र सिंह बेनीपाल ने नीतीश कुमार के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि JDU की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर विचार-विमर्श हुआ है। इसी बैठक में फैसला किया गया कि पार्टी पंजाब में चुनाव लड़ेगी। 117 में से 45 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। किन सीटों पर चुनाव लड़ जाएगा, इस पर मंथन चल रहा है, लेकिन इस बार पार्टी विस्तार करते हुए पंजाब के चुनावी रण में कदम रखेगी और जीत हासिल करेगी।

बिहार और पंजाब के संबंधों का जिक्र किया

मालवेंद्र सिंह ने बताया कि JDU पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी और चुनावी अभियान का नेतृत्व नीतीश कुमार करेंगे। पंजाब और बिहार के रिश्ते ऐतिहासिक रहे हैं। दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक संबंध भी गहरे हैं। गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व पर दोनों राज्यों में कार्यक्रम हुए थे। पंजाब के सिखों में नीतीश कुमार के प्रति श्रद्धा और विश्वास है। इसलिए पंजाब में JDU संगठन को मजबूत करके चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी है, इससे पंजाब की राजनीति में सियासी हलचल बढ़ गई है।

---विज्ञापन---

Assembly Elections: UP-पंजाब समेत 5 राज्यों में नवंबर-दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव? जानें क्यों और क्या है केंद्र-EC का प्लान

नवंबर 2026 में ही कराए जा सकते चुनाव

बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 में प्रस्तावित हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि चुनाव फरवरी की बजाय नवंबर 2026 में कराए जा सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी, BJP, कांग्रेस और अकाली दल ने चुनाव तैयारी शुरू कर दी हैं और अब JDU ने भी चुनावी रण में उतरने का ऐलान कर दिया है। JDU जहां 45 सीटों पर चुनाव लड़गी, वहीं पंजाब के बाकी 4 राजनीतिक दल सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और अपनी किस्मत आजमाएंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 26, 2026 01:48 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola