Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

पंजाब

पंजाब CM मान ने कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर से लिया इस्तीफा, वेयरहाउस में डीएम को पीटने का लगा है आरोप

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर ट्रांसपोर्ट और जेल मंत्री हैं। उनपर आरोप था कि उन्होंने वेयरहाउस के DM गगनदीप सिंह को अपने घर बुलाकर पीटा था। अब सीएम भगवंत मान ने भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है। पढ़िए पंजाब से अमित की रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 21, 2026 12:18

पंजाब की राजनीतिक में बड़ी हलचल हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा ले लिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है। सीएम मान ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी भी दी है।

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर, जो ट्रांसपोर्ट और जेल मंत्री हैं। उनपर आरोप है कि उन्होंने वेयरहाउस के DM गगनदीप सिंह को अपने घर बुलाकर पीटा था, जिससे उन्हें बेइज्जती महसूस हुई। उन्होंने वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया। सूत्रों का यह भी कहना है कि मुख्यमंत्री ने इसकी जांच चीफ सेक्रेटरी को सौंप दी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘2027 के पंजाब चुनावों में अकेले लड़ेगी BJP, अब और नहीं छोटा भाई…’, SAD के साथ सुलह की

सीएम भगवंत मान ने प्रेस वार्ता कर कहा कि लॉ एंड ऑर्डर और ड्रग्स के मामले में किसी भी तरीके के टॉलरेट नहीं करेंगे। जो भी ऐसा करेंगे उसको सख्त सजा मिलेगी चाहे वो कोई भी क्यों न हो। सीएम ने कहा कि लालजीत सिंह भुल्लर का मामला मेरे सामने आया कि अमृतसर के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने सुसाइड कर लिया। किसी की भी जान बहुत कीमती है हम किसी भी तरह ये बर्दाश्त नहीं करंगे। इसलिए हमने मंत्री का इस्तीफा ले लिया है ताकि जांच में कोई दबाव न डाल पाए।

---विज्ञापन---

बता दें कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर के त्यागपत्र से पहले सुबह सुबह ही अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट करके लालजीत भुल्लर के त्यागपत्र की मांग की थी ओर इसके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की थी ओर सुबह सुबह ही अमृतसर के अस्पताल जा पहुंचे यहां पर गगनदीप रंधावा को इलाज के लिए दाखिल करवाया गया था वही पर परिवार के लोगों का दोष था कि कथित रूप से इस अधिकारी की मारपीट की गई थी।

यह भी पढ़ें: पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 2.5 किलो RDX से बना IED बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

First published on: Mar 21, 2026 11:13 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.