अमित पांडेय,
Punjab CM Mann Target Former State Government, लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को ओपन डिबेट ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ का आयोजन किया। इस ओपन डिबेट में सीएम मान ने विपक्षी दलों के नेताओं को पंजाब के मुद्दों पर बहस करने के लिए बुलाया था। हालांकि, इस ओपन डिबेट में किसी भी विपक्षी दल के नेता पहुंचा। इसको लेकर सीएम ने पहले को सभी विपक्षी दलों के नेताओं जमकर लताड़ा, उसके बाद राज्य सरकार द्वारा 18 महीनों के कार्यकाल के काम का ब्योरा रखा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने 18 महीनों के कार्यकाल में कई जन हित और विकास प्रमुख फैसले लिए हैं।
जनता की भलाई के लिए उठाए अहम कदम
सीएम मान ने कहा कि जब से पंजाब में आम अदमी पार्टी की ने कार्यकाल संभाला है, तब से समाज के हर एक वर्ग की भलाई के लिए कई अहम कदम उठाए गए है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने 18 महीनों कार्यकाल में जिनता काम किया है, उसने पिछली सरकारों की ‘तथाकथित उपलब्धियों’ को फीका कर दिया है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में बेमिसाल विकास और तरक्की के नये युग का आधार बांधा है।
यह भी पढ़ें: ओपन डिबेट में विपक्षी दलों के नेताओं पर भारी पड़े पंजाब के CM, भगवंत मान बोले-जो बहस से भागे, उन्हें भागने न देंगे
मुख्यमंत्री ने गिनाई उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 20 से 30 सालों से खाली पड़े 15 हज़ार खालों में से 13, 471 खालों को एक साल के अंदर दोबारा चलाया हैं। इतना ही नहीं साल 2020-21 में जहां पंजाब के अंदर मनरेगा के लिए सिर्फ 77 करोड़ रुपए लागत लगी थी। वहीं, साल 2023- 24 में ये लागत 228 करोड़ रुपए की गई। पिछले 18 महीनों में नहरों और खालों की मुरम्मत का तीन गुणा अधिक हुआ। साथ ही 40 से अधिक मौसमी नहरों को सारा साल बहने वाली नहरों में तबदील किया गया है।
जल स्रोतों की मुरम्मत
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पठानकोट जिले में मालवा केनाल और अन्य नहरों का निर्माण किया जा रहा है और नहरों/ नालों/ ड्रेनों/ माईनरों को पहली बार नोटीफायी किया जा रहा है, जिससे सरकार इन जल स्रोतों की निशानदेही करने और कब्ज़े हटाने के योग्य होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने जल स्रोतों की मुरम्मत के लिए किसानों पर लगा खर्च का 10 प्रतिशत हिस्सा भी माफ कर दिया है।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
4 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
8 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines