ओपन डिबेट में विपक्षी दलों के नेताओं पर भारी पड़े पंजाब के CM, भगवंत मान बोले-जो बहस से भागे, उन्हें भागने न देंगे

Punjab CM Bhagwant Singh Mann on Open Debate: सीएम मान ने कहा कि लोगों को इन राजनैतिक नेताओं से पूछना चाहिए कि पंजाब के मुद्दों पर हुई बहस से आप क्यों भाग गए।

image - 2023-11-01T181135.840

अमित पांडेय,

विज्ञापन

Punjab CM Bhagwant Singh Mann on Open Debate, लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को सभी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ ओपन डिबेट की। इस दौरान सीएम मान विपक्षी दलों के नेताओं पर भारी पड़ते हुए दिखाई दिए। लुधियाना में आयोजित इस ओपन डिबेट में सीएम मान ने कहा कि ‘मैं पंजाब बोलदां हां’ ये बहस राज्य के संजीदा मसलों पर चर्चा करने के लिए रखी गई थी। लेकिन विपक्षी दलो के नेताओं के पास राज्य सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए विपक्षी दलो के नेता ओपन डिबेट करने से भाग गए।

विज्ञापन

बहस से क्यों भाग गए विपक्षी

बहस के दौरान डिबेट को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, यह नेता बीते 25 दिन से मेरे और मेरी सरकार के खिलाफ एक भी कमी नहीं ढूंढ सके। इसलिए उनके पास पंजाब के मुद्दों पर मेरा सामना करने की हिम्मत न हो सकी। सीएम ने कहा कि अगर इन नेताओं को लोगों ने हरा कर घर बैठा दिया है तो इसका ये मतलब नहीं कि इन लोगों ने पंजाब के साथ जो धोखा किया है वो दूध से धूल गए है। उन्होंने कहा कि जब भी ये राजनैतिक नेता लोगों के पास आएं तो इनको पूछना चाहिए कि पंजाब के मुद्दों पर हुई बहस से आप क्यों भाग गए थे।

विज्ञापन

राज्य के साथ धोखा करने वाले होंगे बेनकाब

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में इन राजनीतिज्ञों ने बहुत लंबा समय सत्ता का सुख भोगा है जिस कारण पंजाब के लोगों को यह हर मुद्दे पर जवाबदेह हैं। इन नेताओं को बहस के लिए न्योता दिया गया था जिससे हर नेता इस मंच पर आकर अपना पक्ष पेश कर सके। मंच पर आकर अपना पक्ष रखने के बजाय इन राजनैतिक नेताओं ने बहाना बनाया और बहस से भागने गए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह इन नेताओं को भागने नहीं देंगे और राज्य के साथ धोखा करने वालों के चेहरे बेनकाब करके छोड़ेगे।

विपक्षी नेताओं की आलोचना

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को गुमराह करने की नौटंकियां करने के लिए इन नेताओं की सख़्त आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह सारा जग जानता है कि इन नेताओं के पुरखों ने SYL के निर्माण के इस अक्षम्य अपराध को अंजाम देकर पंजाब और इसकी नौजवान पीढ़ी के रास्ते में कांटे बीजे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन स्वार्थी राजनैतिक नेताओं ने अपने संकुचित लाभों के लिए इस नहर के निर्माण के लिए सहमति, योजनबंदी और लागू किया था।

विज्ञापन

कपूरी में रखा गया SYL का नींव पत्थर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कोई जानता है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम जाखड़ (सुनील जाखड़ के पिता) ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ कपूरी में SYL का नींव पत्थर रखने की रस्म समकालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अदा की थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल ने इस नहर के सर्वे की इजाज़त देने के लिए पंजाब के अपने समकक्ष प्रकाश सिंह बादल की सराहना की थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नेता राज्य के विरुद्ध किये इस गुनाह के लिए ज़िम्मेदार हैं और पंजाब की पीठ में छुरा घोंपने वालों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।

रिवायती पार्टियों के नेता

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बहस का विषय पंजाब को अब तक किसने और कैसे लूटा, इस आधार पर केंद्रित था। इसमें कुनबाप्रस्ती (भाई-भतीजवाद, जीजा-साला), पक्षपात, टोल प्लाज़े, यूथ, खेताबाड़ी, व्यापारी, दुकानदार, बेअदबी, दरियाई पानी और अन्य मसले संबंधित थे। उन्होंने कहा कि रिवायती पार्टियों के नेताओं ने हरेक मुद्दे पर पंजाब के साथ गद्दारी की जिस कारण राज्य के लोगों प्रति इनकी जवाबदेही बनती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं के हाथ पंजाब के साथ किये गुनाहों से रंगे हुए हैं और राज्य की पीठ में छुरा घोंपने वालों को इतिहास कभी भी माफ नहीं करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ