पंजाब CM मान की किसानों से अपील, कहा- दरवाजे खुले हैं... आकर बात करो, धरना देकर लोगों को परेशान मत करो

Punjab CM Mann Appeal To Farmers: सीएम मान ने किसान संगठनों से कहा कि राज्य में सड़के रोक कर आम लोगों को बिना वजह परेशान न किया जाये।

image (26)

Punjab CM Mann Appeal To Farmers, चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के किसान संगठनों को खास संदेश देते हुए उन्हें सड़क रोक कर धरना देने के लिए मना कर दिया है। दरअसल, किसान संगठनों ने गन्ने के रेट बढ़ाने और पराली जलाने के केसों को रद्द करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर धरना प्रदर्शन किया, जिसका आज दूसरा दिन है। इससे आम लोगों को अपने रोजाना जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में बुधवार को सीएम मान ने किसान संगठनों से साफ कहा कि राज्य में सड़के रोक कर आम लोगों को बिना वजह परेशान न किया जाये।

विज्ञापन

https://twitter.com/CMOPb/status/1727311283085779335

विज्ञापन

बातचीत के लिए दरवाज़े हमेशा खुले

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान संगठन अपने निजी हितों के लिए सड़कें रोक कर लोगों को अनावश्यक परेशान करने से बाज नहीं आ रहे हैं। किसानों द्वारा गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया गया है जोकि पूरी तरह अनुचित और गैर-वाजिब है। इससे लोगों का रोजाना का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। मुख्यमंत्री ने किसान संगठनो से अपील की है कि वो जब चाहे तब सीएम ऑफिस, रिहायश, पंजाब भवन, पंजाब सिविल सचिवालय और कृषि मंत्री से बात कर सकते हैं, यहां दफ्तर के दरवाज़े बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं।

विज्ञापन

किसानों का ये रवैया ठीक नहीं 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसान संगठनों का यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब आपको धरने के लिए आदमी नहीं मिलेंगे। संगठनों को आम व्यक्ति की भावनाओं का एहसास होना चाहिए और ऐसे हत्थकंडों से लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। किसान संगठनें सड़कें बंद करके लोगों के लिए परेशानी खड़ी करने की बजाय सरकार के साथ बातचीत का रास्ता पकड़ सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ