CM Bhagwant Singh Maan News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से जालंधर के किराए के मकान से शिफ्ट होने की काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। वहीं, अब कल यानी 14 अगस्त को सीएम डिविजनल कमिश्नर निवास में लोगों से मुलाकात करेंगे। आपको बता दें, सीएम मान ने विधानसभा उपचुनाव के दौरान ऐलान किया था कि सप्ताह में 2 दिन जालंधर में रहेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। ऐसे में चुनाव खत्म होने के बाद से सीएम मान 2 दिन जालंधर में अपने किराए के घर पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को हल भी कर रहे थे।
जगह कम होने के कारण लिया ये फैसला
जगह कम होने की वजह से और आसपास के लोगों का इलाके में ब्लॉक होने की वजह से दिक्कतें आ रही थी। बताया जा रहा है कि अब डिविजन कमिश्नर के घर मिलेंगे, जो घर पहले से ही खाली पड़ा था। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान किराए के मकान में ही रहेंगे, लेकिन लोगों से मुलाकात डिविजनल कमिश्नर के घर में करेंगे। आपको बता दें, सीएम वादे के अनुसार, लोगों की समस्याओं को सुन रहे है और मौके पर ही उसे निपटाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर सभी युवाओं को दी अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई, कहा- युवा हर देश की सबसे बड़ी ताकत है
सीएम मान अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों को देंगे नियुक्ति पत्र
इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अलग-अलग विभागों के नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इस संबंध में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह सुबह 11:30 बजे नगर भवन, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 417 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जायेंगे। पंजाब सरकार के मुताबिक, सरकार ने अपने 872 दिनों के कार्यकाल में पंजाब के 44,250 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।
ये भी पढ़ें- ‘भाजपा ने हरियाणा के जवान, पहलवान और किसान का अपमान किया है’, हरियाणा रैली में गरजे पंजाब CM मान
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
7 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
9 hrs ago'जीत ही गए चन्नी साहब', पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद राजा वड़िंग ने बयां किया दर्द
23 hrs agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
1 day agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
2 days agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
2 days agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
3 days agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
4 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines