'कबीर दास की सीख को समझो और समय पर काम पूरे करो', होशियारपुर में बोले पंजाब CM भगवंत मान

CM Bhagwant Mann Visit Hoshiarpur: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर में आयोजित समारोह में भाग लिया, जो कबीर दास जयंती पर हुआ। वहां उन्होंने बताया कि भगत कबीर दास ने इंसानों को कई सीखें दी हैं।

CM Bhagwant Mann Visit Hoshiarpur
विज्ञापन

CM Bhagwant Mann Visit Hoshiarpur: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कबीर दास जयंती पर होशियारपुर में आयोजित समारोह में शामिल हो गए। इस दौरान सीएम मान ने सबसे पहले भगत कबीर दास की तस्वीर को फूलों की माला पहनाते हुए उन्हें 626वीं जयंती पर नमन किया। इसके बाद उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भगत कबीर दास ने मानवता के लिए गहरा संदेश दिया है। गरीब परिवार में पैदा हुए कबीर दास ने मानव जाति को जो ज्ञान दिया है, उस ज्ञान की वजह से ही 626 साल बाद भी हम उन्हें याद कर रहे हैं। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि भारत के साइंस में तरक्की के बावजूद भी हमारे समाज में ऊंच-नीच भाव मौजूद हैं।

Advertisment

सीएम मान का संबोधन 

सीएम मान ने कहा कि कबीर दास ने सालों पहले बता दिया था कि इंसान को अपना काम समय पर कर लेना चाहिए। कबीर दास भी अपना सारा काम खुद ही करते थे। लोगों को कबीर दास की यह सीख समझनी चाहिए और अपने काम को लटकने के बजाय समय पर पूरा कर लेना चाहिए। इस दौरान सीएम मान ने पंजाब की पिछली सरकारो पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वाले लोगों को काम अटकाने की आदत थी, वो लोग तो फाइल पर साइन ही नहीं करते थे।

एकता और मानवता की जरूरत

इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि आज हमारे पूरे समाज को एकता और मानवता की जरूरत है। सीएम मान ने आगे कहा कि वह लोगों की मजबूरी को मर्जी में बदलना चाहते हैं। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि वह 6 महीने के अंदर पंजाब के लोगों की मजबूरी को मर्जी में बदल देंगे। सीएम मान ने दावा किया कि वह प्रदेश के स्कूलों को इतना शानदार बना देंगे कि लोगों की मर्जी होगी कि बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ