पंजाब के सीएम ने किया जेल में औचक निरीक्षण, इन 5 बदलावों के दिए आदेश

जेल अधिकारी से बात करते सीएम

जेल अधिकारी से बात करते सीएम भगवंत मान

कपूरथला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि राज्य सरकार जेलों में वैज्ञानिक तरीकों से सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम करने के लिए व्यापक रूप-रेखा तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जि़ला जेल का औचक दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उच्च क्षमता वाले जैमर, डोर मैटल डिटेक्टर समेत अन्य उपकरण स्थापित करने के अलावा विभाग को वाहन मुहैया करवा रही है, जिससे जेलों में सुरक्षा के ठोस प्रबंध किए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में लगेंगे कैमरे 

सीएम ने कहा कि सुरक्षा प्रबंधों की व्यवस्था मज़बूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जेल अथॉरिटी की अपील पर अति-आधुनिक तकनीक के साथ और अधिक सी.सी.टी.वी. कैमरे जेलों में लगाए जाएंगे, जिससे सुरक्षा प्रबंधों में कोई कमी बाकी ना रहे।

जेल में न पहुंचे नशीला पदार्थ 

जेलों में नशों और मोबाइलों की सप्लाई को सख़्ती से रोकने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हुक्म दिए कि इस ग़ैर-कानूनी रुझान को रोकने के लिए अपेक्षित कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जेलों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है और इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जायेगा। भगवंत मान ने कैदियों को अपने अतीत का त्याग करके मुख्य धारा में शामिल होने का न्योता दिया।

विज्ञापन

इस बात पर जताई चिंता

मुख्यमंत्री ने जेल में कैदियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की रिपोर्टों पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस समस्या से निपटने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जेलों में मेडिकल स्टाफ की तैनाती पक्के तौर पर की जायेगी, जिससे इमरजैंसी की सूरत में कैदियों को इलाज मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि जेलों में नई ऐंबूलैंस भी भेजी जाएंगी, जिससे ज़रूरत पडऩे पर इनका प्रयोग किया जा सके।

विज्ञापन

यहां भी गए सीएम

मुख्यमंत्री ने कैदियों के मनोरंजन के लिए स्थापित किये ‘रेडियो उजाला’ के द्वारा उनको सम्बोधित भी किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बॉन्ड भरने के लिए वित्तीय रूप से असमर्थ कैदियों संबंधी सभी जेलों से रिपोर्ट माँगी है, जिससे उनको मुख्य धारा में लाने के लिए सहायता की जा सके। भगवंत मान ने कहा कि जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये सुनवाई करने के लिए नए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम भी स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे अदालती प्रक्रिया में तेज़ी लाई जा सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जेल के अस्पताल, लैबॉरेटरी, वॉर्ड, इमरजैंसी का दौरा भी किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ